15 अप्रैल को उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू अयोध्या के दौरे पर.

15 अप्रैल को उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू अयोध्या के दौरे पर है।वही इस अयोध्या दौरे को लेकर के डीआरएम आशुतोष गंगवार ने लखनऊ से अयोध्या रेल मार्ग का निरीक्षण किया।अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन पर उपराष्ट्रपति के आगमन को लेकर सुरक्षा और रेलवे संबंधित अधिकारियों के साथ मंथन किया।डीआरएम आशुतोष गंगवार ने रेलवे स्टेशन पर निरीक्षण कर अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए।तो वही अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन के निर्माणाधीन बिल्डिंग का भी जायजा लिया। निरीक्षण करने के बाद अयोध्या से काशी के रेल मार्ग के निरीक्षण के लिए डीआरएम रवाना हुए।दरसअल15 अप्रैल को अयोध्या में उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू का अयोध्या दौरा प्रस्तावित है। रेल मार्ग से लखनऊ से अयोध्या और अयोध्या से काशी वेंकैया नायडू जाएंगे।बता दे कि 15 अप्रैल को सुबह 11:00 बजे अयोध्या उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू पहुंचेंगे। और सबसे पहले रामलला व हनुमानगढ़ी का दर्शन पूजन करेंगे।तो वही अयोध्या के वरिष्ठ संतो से भी मुलाकात कर सकते हैं। राम मंदिर निर्माण से रूबरू होंगे।फिर उसके बाद अयोध्या से काशी के लिए उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू रवाना होंगे। इस दौरे को लेकर रेलवे विभाग महकमा तैयारियों में जुटा।

और पढ़े  UP सरकार का आदेश जारी: पंचायतों का कार्यकाल 6 महीने बढ़ाने का आदेश जारी
  • Related Posts

    UP: 114 सेक्टरों के साथ बसेगा न्यू नोएडा, 71 में उद्योग, 19 में बसेंगे घर, सेक्टरवार खाका तैयार

    दादरी से खुर्जा के बीच 80 गांवों की जमीन पर विकसित होने वाले दादरी-नोएडा-गाजियाबाद इनवेस्टमेंट रीजन (न्यू नोएडा) का सेक्टरवार खाका तैयार हो गया है। मास्टरप्लान 2024 के अनुसार नोएडा…

    UP: 181 सीटों के दावे से 125 तक आई कांग्रेस, राहुल-अखिलेश मिलकर लेंगे अंतिम फैसला, मसूद फिर हमलावर

    सपा के साथ सीट बंटवारे पर जारी खींचतान के बीच दिल्ली में कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व की अहम बैठक हुई। सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस 125 सीटों से कम पर समझौता…