पीलीभीत : चीनी मिल व गन्ना विकास राज्यमंत्री ने पकडी क्रय केंद्र पर घटतौली, दिये एफआईआर के आदेश।।

Spread the love

उत्तर प्रदेश सरकार के गन्ना विकास एवं चीनी मिल राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार ने रविवार को शाम पौने पांच बजे अचानक एक गन्ना क्रय केंद्र पर छापा मारा। उन्होंने गन्ने से भरी ट्रॉली को पहले चीनी मिल के तौल कांटे पर तुलवाया फिर उसी ट्रॉली की तौल निजी धर्मकांटे पर कराई। घटतौली पकड़ी और एफआईआर के आदेश दिए।
अमरिया थाना क्षेत्र के चठिया गांव में ही एक गन्ना क्रय केंद्र संचालित है। राज्यमंत्री ने बताया कि चीनी मिल के तौल कांटे पर जिस ट्रॉली का वजन 68.35 क्विंटल था। उसी ट्रॉली का वजन निजी धर्मकांटे पर 71.80 क्विंटल निकला। 3.45 क्विंटल का अंतर निकला। तौल हो गईं तो उन्होंने अधिकारियों को मौके पर तलब किया। अमरिया के तहसीलदार  पर पहुंचे। उन्हें एफआईआर के आदेश दिए।इस दौरान क्रय केंद्र प्रभारी मौके से चला गया। करीब आधा घंटे तक वह तौल केंद्र पर रहे। इस दौरान किसानों से संवाद किया। राज्यमंत्री ने बताया कि किसानों ने घटतौली की शिकायत की। कुछ किसानों ने ट्रांसपोर्टर पर दो रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से अवैध वसूली का आरोप लगाया है। इस पर भी जांच के आदेश दिए गए हैंं।


Spread the love
और पढ़े  अयोध्या- बड़े धूमधाम से मनाया आलोक सिंह रोहित का 43वा जन्मदिवस
  • Related Posts

    2 भाइयों की 27वीं मंजिल से गिरने से हुई मौत, अंधेरा बना काल, परिवार में मातम

    Spread the love

    Spread the love  ग्रेटर नोएडा स्थित यमुना सिटी के सेक्टर-25 स्थित निर्माणाधीन प्रोजेक्ट एफ प्रीमियर होम्स एंड सोल की 27वीं मंजिल से गिरकर दो चचेरे भाइयों की मौत हो गई।…


    Spread the love

    अखिलेश यादव- 2027 में सपा सरकार बनी तो पुलिस में महिलाओं की भर्ती के लिए ढांचागत बदलाव करेंगे

    Spread the love

    Spread the love   सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने 2027 चुनाव को लेकर बड़ा वादा किया है। उन्होंने कहा कि अगर 2027 में यूपी में सपा की सरकार बनी तो…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!