पोस्टर बिल्ली : जो बिल्ली को खोज के लाएगा वो हजारों का इनाम पाएगा, चिपकाए गए पोस्टर। फिर हुआ क्या ?

शहर के सिविल लाइन स्थित अग्निपथ कॉलोनी में रहने वाले मोहम्मद ताहिर की पालतू बिल्ली बृहस्पतिवार से लापता हो गई। इसके पूरा परिवार परेशान हो गया और बिल्ली को खोजने में लगा रहा। 
पूरा दिन खोजने के बाद भी बिल्ली का जब कोई पता नहीं लगा तो ताहिर ने बिल्ली को खोजने के लिए सिविल लाइन सहित आसपास के इलाकों में पोस्टर चिपका दिया है। यही नहीं बिल्ली खोजकर लाने वाले को 10 हजार रुपये का ईनाम भी देने की घोषणा की है। उनका यह पोस्टर शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है।
ताहिर ने शहर के कई इलाकों में गल्ली-मुहल्लों में बिल्ली के लापता होने का पोस्टर चिपका दिया है। वह और उनके परिवार के लोग खुद भी वाहनों से पूरे शहर में बिल्ली को खोजने में जुटे हैं और लोगों से उसके बारे में पूछते रहे।

बताते हैं कि वह अपनी बिल्ली से बहुत प्यार करते हैं। डेढ़ साल पहले वह बिल्ली के बच्चे को लाए थे। वह परिवार के सदस्य की तरह हर हो गई थी। प्यार से सभी लोग बिल्ली को लूसी कहकर बुलाते थे। 

शाम को खुद ही घर वापस आ गई बिल्ली
परेशान परिवार के लोगों को उस समय राहत मिली जब लूसी खुद ही शाम को घर वापस आ गई। इससे परिवार के लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। बिल्ली के खोने और फिर मिलने का मामला पूरे शहर में चर्चा का विषय बना रहा। 

और पढ़े  ग्रेटर नोएडा में हिट एंड रन केस: तेज रफ्तार कार ने 5 छात्रों को मारी टक्कर, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
  • Related Posts

    अयोध्या- मिल्कीपुर में नन्हीं प्रतिभाओं ने कलाकृतियों में भरे कल्पना के रंग

        सेवा संकल्प अभियान के तहत मिल्कीपुर स्थित बीआरसी मिल्कीपुर में बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से कला प्रतिभा एवं प्रदर्शनी कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मिल्कीपुर विधायक…

    दर्दनाक हादसा: ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर स्लीपर बस में लगी आग, 9 यात्रियों की मौत,30 से ज्यादा यात्री थे सवार।

    गौतमबुद्धनगर जिले के ग्रेटर नोएडा में दर्दनाक हादसा हुआ है। यमुना एक्सप्रेसवे पर जेवर एयरपोर्ट के पास बुधवार देर रात चलती टूरिस्ट बस में अचानक आग लग गई। हादसे में…