जहां एक और रूस-यूक्रेन जंग में जान बचाना मुश्किल हो रहा था वही भारत का ये लाल अपनी मोहब्बत का बीज उगाने में व्यस्त था, पढ़ें- इनके इश्क की दास्तां।।

Spread the love

रूस-यूक्रेन युद्ध ने हर इंसान को झकझोर कर रख दिया है। यूक्रेन के लोग जंग जीतने और जान बचाने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं। कई लोग घर छोड़ने पर भी विवश हैं। लोग ऐसी जगह की तलाश कर रहे हैं जहां उन्हें सुकून मिल सके। इसी बीच युद्ध की विभीषिका के बीच भारत के एक युवक ने यूक्रेन की युवती के साथ सात जन्मों तक साथ रहने का वादा किया है।

दिल्ली के अनुभव भसीन और यूक्रेन की ऐना होरोदेत्स्का अगले महीने राष्ट्रीय राजधानी में शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। युद्धग्रस्त मातृभूमि छोड़कर इंदिरा गांधी हवाई अड्डे पर उतरते ही ऐना के सामने भसीन ने शादी का प्रस्ताव रखा। दोनों की मोहब्बत सुर्खियों में है। अनुभव भसीन ने बताया कि हम दोनों दो साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। मार्च में शादी करने की योजना बना रहे थे। अनुभव ने बताया कि जब वो दोनों शादी करने की योजना बना रहे थे तभी रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध शुरू हो गया। ऐना होरोदेत्स्का अपनी मां और पालतू कुत्ते के साथ तीन दिनों तक बंकरों के अंदर रहीं। इसके बाद उसने भारत आने का फैसला किया। ऐना दो सप्ताह के लिए पोलैंड में थी। जहां उसे भारत का वीजा मिला और फिर यहां आई। अनुभव भसीन ने बताया कि हम अभी कोई बड़ा जश्न नहीं मनाना चाहते थे लेकिन अब जब हम कोर्ट में शादी कर रहे हैं तो मेरी मां ने सुझाव दिया कि हमें परिवार के साथ एक छोटी सी पार्टी रखनी चाहिए।कहा कि हमने कल शादी के लिए अपना पेपर दाखिल किया और 30 दिन की नोटिस अवधि के बाद शादी करेंगे।ऐना होरोदेत्स्का का कहना है कि यह एक लंबी और कठिन यात्रा थी। पूरी यात्रा में मुझे आधे महीने से ज्यादा का समय लगा। जो कुछ भी हो रहा है वो किसी को भी परेशान कर देने वाला है। डर के बीच यह तय करना पड़ा कि हमें अब निकलना है। वहां हर इंसान बहुत थका और परेशान है।

और पढ़े  Khamenei Funeral: हत्या वाली जगह पहुंचा अयातुल्ला अली खामेनेई का ताबूत, मोजतबा नहीं होंगे शामिल

Spread the love
  • Related Posts

    West Asia – ट्रंप ने ईरान पर फिर हमले की दी धमकी, कहा- खर्ग द्वीप पर कर सकते हैं कब्जा

    Spread the love

    Spread the loveअमेरिका ने एक बार फिर ईरान पर बड़ा हमला बोला है। सेंटकॉम ने जानकारी दी कि उसने ईरान के 80 ठिकानों को निशाना बनाया। ऐसे में एक बार…


    Spread the love

    PM Modi-: इंडोनेशिया में पीएम का भव्य स्वागत, राष्ट्रपति के साथ की द्विपक्षीय वार्ता

    Spread the love

    Spread the loveप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में भव्य स्वागत हुआ। पीएम मोदी के विशेष स्वागत के दौरान वाहनों का काफिला और घुड़सवारों की टुकड़ी भी…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *