उत्तराखंड क्रांति दल (उक्रांद) ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। दल ने 18 प्रत्याशियों की सूची तैयार की है। पांच दिसंबर को संसदीय बोर्ड की बैठक के बाद प्रत्याशियों के नामों की औपचारिक घोषणा की जाएगी।
उन्होंने दावा किया कि भाजपा और कांग्रेस के कई नेता यूकेडी के संपर्क में हैं। इनमें पांच पूर्व विधायक शामिल बताए जा रहे हैं। हालांकि उन्होंने इन नामों का खुलासा नहीं किया। पार्टी का कहना है कि चुनाव से पहले संगठन को मजबूत करने और प्रदेश के सभी क्षेत्रों में अपनी राजनीतिक उपस्थिति बढ़ाने का काम किया जाएगा। पांच दिसंबर को होने वाली संसदीय बोर्ड की बैठक में प्रत्याशियों के नामों पर अंतिम मुहर लगने के बाद दूसरी सूची जारी की जाएगी। दल पूर्व में 17 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर चुका है।








