उत्तराखंड: भुली योजना में 5.23 लाख महिलाओं को ही सहायता क्यों? गणेश गोदियाल ने सरकार से पूछा सवाल

भुली योजना के तहत महिलाओं को 10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा पर कांग्रेस ने भाजपा सरकार को घेरा है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने सवाल उठाया कि सरकार की ओर से योजना के तहत केवल 5.23 लाख महिलाओं को आर्थिक सहायता देने की बात कही गई है। उन्होंने पूछा कि प्रदेश की बाकी महिलाओं को इस योजना का लाभ क्यों नहीं मिलेगा।

 

गणेश गोदियाल ने कहा कि सरकार को स्पष्ट करना चाहिए कि लाभार्थियों की संख्या तय करने का आधार क्या है और बाकी महिलाओं को योजना से बाहर रखने की वजह क्या है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता अब भाजपा सरकार के झांसों में आने वाली नहीं है। सरकार को केवल घोषणाएं करने के बजाय यह बताना चाहिए कि उनका लाभ कितने लोगों तक पहुंचेगा।

 

बेरोजगारी के मुद्दे पर भी मांगा जवाब
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने सरकार से बेरोजगारी के मुद्दे पर भी जवाब मांगा। उन्होंने सवाल किया कि प्रदेश के बेरोजगार युवाओं के लिए सरकार ने अब तक क्या किया है। रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के मामले में सरकार की उपलब्धियां क्या हैं, यह भी जनता को बताना चाहिए।

 

वहीं, कांग्रेस नेता प्रीतम सिंह ने भी रोजगार के मुद्दे पर सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि सरकार युवाओं को रोजगार देने में नाकाम रही है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि महिलाओं को आर्थिक सहायता और युवाओं को रोजगार देने के मामले में सरकार को अपनी स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए।

और पढ़े  उत्तराखंड: अनुरोध के बाद अब धारा-27 के तहत होंगे शिक्षकों के तबादले, तीन हजार से अधिक ने किया आवेदन
  • Related Posts

    कांवली गांव में लूट: केयरटेकर ने रची थी साजिश, आंखों में स्प्रे डालकर लूटे थे गहने, भाई-बहन समेत 3 गिरफ्तार

    बसंत विहार थाना क्षेत्र के कांवली गांव में बुजुर्ग महिला के घर हुई लूट की घटना की साजिश घर के केयरटेकर ने ही रची थी। उसने घर की पूरी जानकारी…

    उत्तराखंड में प्रशासनिक फेरबदल: चुनाव से पहले 17 आईएएस, 17 आईपीएस के तबादले, कई जिलों के कप्तान बदले

    उत्तराखंड में आज बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। सरकार ने विधानसभा चुनाव के मद्देनजर 12 आईएएस, एक आईपीएस, दो पीसीएस, दो सचिवालय सेवा के अफसरों के प्रभार बदल दिए। कार्मिक विभाग की…