आंध्र प्रदेश के तिरुमला स्थित भगवान वेंकटेश्वर मंदिर में बृहस्पतिवार को एक श्रद्धालु ने 121 किलो सोने के गहने और हीरे चढ़ाए। इनकी अनुमानित कीमत 207.6 करोड़ रुपये बताई गई है। दानदाता चेन्नई के कारोबारी वर्धमान जैन व उनकी पत्नी राधिका जैन हैं। भगवान वेंकटेश्वर को किसी एक भक्त की ओर से यह अब तक का सबसे बड़ा दान है।
दान किए गए रत्न-आभूषणों में से, भगवान को दिए गए सोने के गहने 106 किलो के हैं, जबकि देवी श्री पद्मावती अम्मावरु को 15 किलो के आभूषण-पोशाक चढ़ाए गए। दान में सोने के बाघ के नाखून, कई तरह की चेन, मुकुट, रत्न व अन्य आभूषण शामिल हैं।
मान्यता है कि जो व्यक्ति अपने मन से सभी पाप और बुराइयों को यहां छोड़ जाता है, उसके सभी दुःख देवी लक्ष्मी खत्म कर देती हैं। इसलिए यहां अपनी सभी बुराइयों और पापों के रूप में लोग अपने बाल छोड़ जाते हैं।







