आबूलेन होटल मामला: मेडिकल जांच में युवती के साथ दुष्कर्म की पुष्टि, जेल भेजा आरोपी सलमान, होटल मालिक और मैनेजर

आबूलेन के स्क्वायर होटल में युवती को बंधक बनाने, बीच सड़क पर पीटने और दुष्कर्म करने के आरोपी सलमान के अलावा होटल मालिक स्वामीपाड़ा बुढ़ाना गेट निवासी गोविंद चौरसिया और पबला इंचौली निवासी कृष्णा को कोर्ट में पेश किया गया। यहां से तीनों को जेल भेज दिया गया। मेडिकल जांच में दुष्कर्म की पुष्टि हो गई है। दुष्कर्म के साथ एससी-एसटी एक्ट लगने के कारण मामले की विवेचना सीओ कैंट सजय कुमार गुप्ता को दी गई। एससी-एसटी एक्ट लगने के चलते पूरे मामले की विवेचना सीओ कैंट संजय कुमार गुप्ता को दी गई है।

 

गाजियाबाद निवासी एक युवती के मुताबिक को स्क्वायर होटल में सोमवार रात चाकू की नोक पर बंधक बनाकर रखा गया था। मंगलवार दोपहर वह किसी तरह आरोपी के चंगुल से निकलकर बाहर आई। इसके बाद बीच सड़क पर आरोपी रोहटा के शाहपुर जैन नगर निवासी सलमान ने आबूलेन पर मंगलवार को बीच सड़क पर युवती की पिटाई की थी। वह उसे गोद में उठाकर जबरन होटल में ले जाने लगा था। इसका लोगों ने विरोध किया था। दोनों एक-दूसरे को एक साल से जानते थे। युवती जब सहेली के यहां आई थी तो आरोपी सलमान और सहयोगियों ने उसे होटल में बुलाया था।

 

आरोप है कि होटल मैनेजर कृष्णा ने मिलीभगत कर आरोपी सलमान को भगा दिया था। बिना आईडी के भी होटल में कमरा दिया हुआ था। इस मामले में सदर बाजार पुलिस की पूरी लापरवाही पाई गई थी। पुलिस ने आरोपी सलमान के खिलाफ जमानती धाराओं में केस दर्ज कर दिया। पहले अधिकारियों को मामूली मामला बताते हुए सदर बाजार पुलिस ने गुमराह किया था।

और पढ़े  UP- गठबंधन पर अखिलेश यादव का बड़ा बयान, बोले- कांग्रेस से पूछकर नहीं देंगे अपने मेहनती नेताओं को टिकट

 

मंगलवार शाम सोशल मीडिया पर घटना का वीडियो वायरल हुआ तो लखनऊ में बैठे आला अधिकारियों के कॉल स्थानीय वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के पास घनघनाने शुरू हो गए थे। इसके बाद स्थानीय अफसर हरकत में आए और मामले में दुष्कर्म और एससी-एसटी एक्ट की धाराएं बढ़ाई गईं। बाद में पुलिस ने होटल भी सील कर दिया था। वहीं, लोहिया नगर पुलिस ने आरोपी सलमान को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया था।

बृहस्पतिवार को सदर बाजार पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश किया। यहां से तीनों को जिला कारागार भेज दिया गया। पुलिस ने युवती के कोर्ट में बयान भी दर्ज कराए। वहीं, अखिल भारतीय हिंदू सुरक्षा संगठन के अध्यक्ष सचिन सिरोही ने सभी मुकदमों की हिस्ट्रीशीट खोलकर सलमान के खिलाफ रासुका लगाने की मांग की है। अब सीओ कैंट मामले की जांच कर रहे हैं।
अनैतिक व्यापार कराने पर भी हो चुकी कार्रवाई
होटल मैनेजर कृष्णा स्कवायर होटल में ही नहीं बल्कि कई अन्य होटलों में अनैतिक कार्य करा चुका है। उसके खिलाफ 2024 में अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम में केस दर्ज हुआ था। इसके साथ ही टीपी नगर पुलिस ने भी एनडीपीएस एक्ट में रिपोर्ट दर्ज की गई थी।
  • Related Posts

    UP सरकार का आदेश जारी: पंचायतों का कार्यकाल 6 महीने बढ़ाने का आदेश जारी

    उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव एक बार फिर टल गए हैं। योगी सरकार ने ग्राम पंचायतों का कार्यकाल छह महीने के लिए और बढ़ाने आदेश जारी किया है। इसके साथ ही…

    UP: सपा-कांग्रेस में सीटों को लेकर तकरार, केशव बोले- हमारे पास पर्याप्त वोट,अगली बैठक की तिथि तय नहीं

    सपा-कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे को लेकर घमासान तेज हो गया है। कांग्रेस की तरफ से लगातार यह बात कही जा रही है कि उनकी अनदेखी हुई है। वहीं, केशव…