हरिद्वार: देव दिवाली की पूर्व संध्या पर 21 हजार दीपों से जगमगाई हरकी पैड़ी, रोशनी से नहाए घाट, की गई आतिशबाजी

देव दिवाली की पूर्व संध्या पर हरकी पैड़ी 21 हजार दीपों की रोशनी से जगमगा उठी। श्रीगंगा सभा की ओर से आयोजित दीपोत्सव में आसपास के गंगा घाटों पर हजारों दीप प्रज्वलित किए गए। इस आयोजन से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।

 

मुख्यमंत्री के सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उनके साथ दर्जाधारी व श्रीगंगा सभा के अध्यक्ष नितिन गौतम, महामंत्री तन्मय वशिष्ठ और युवा तीर्थ पुरोहित महासभा के अध्यक्ष उज्ज्वल पंडित भी मौजूद थे। इन सभी ने दीप प्रज्वलित किए। इसके बाद श्रद्धालुओं ने घाटों पर दीप प्रज्वलित किए। घाटों पर कतारबद्ध सजाए गए हजारों दीपों से हरकी पैड़ी का नजारा अलौकिक हो गया। गंगा की लहरों पर झिलमिलाते दीपों की छटा देखते ही बन रही थी।

श्रीगंगा सभा के अध्यक्ष नितिन गौतम और महामंत्री तन्मय वशिष्ठ ने बताया कि देव दिवाली का सनातन परंपरा में विशेष महत्व है। इसी मान्यता के चलते वैकुंठ चतुर्दशी पर प्रतिवर्ष दीपोत्सव आयोजित किया जाता है। मान्यता है कि इस दिन देवता भी दीप प्रज्वलित कर मां गंगा की आराधना करते हैं। श्रद्धालु अपने जीवन में सुख, शांति और समृद्धि की कामना के साथ दीपदान करते हैं।

 

युवा तीर्थ पुरोहित महासभा के अध्यक्ष उज्ज्वल पंडित ने कहा कि देव दिवाली सनातन धर्म का महत्वपूर्ण पर्व है। हरकी पैड़ी पर दीपोत्सव में लाखों श्रद्धालुओं का अद्भुत संगम देखने को मिलता है। श्रद्धालु नूतन सिंघल ने बताया कि परिवार के साथ हरकी पैड़ी पर आकर दीपोत्सव देखने का अवसर मिलना उनके लिए सौभाग्य की बात है। दीपों से सजे घाट और गंगा की लहरों पर पड़ती रोशनी का दृश्य अद्भुत था। इस मौके पर कृष्ण कुमार शर्मा, सिद्धार्थ चक्रपाणि, मनोज झा, विकास प्रधान, अवधेश कौशिक, वीरेंद्र कौशिक, अविनाश मौजूद रहे।

और पढ़े  देहरादून: सोना गलाने के सेंटर पर दिल्ली की टीम का छापा, सराफा बाजार में हड़कंप, विदेश से तस्करी की चर्चा
  • Related Posts

    उत्तराखंड: प्रदेश कांग्रेस का चुनावी अभियान अटका, राहुल और प्रियंका का इंतजार, नहीं शुरू हो पा रहा प्रचार

    उत्तराखंड की सियासत में पिछले 10 साल से सत्ता से बाहर कांग्रेस 2027 में वापसी के लिए नए प्रयोग करने की तैयारी में है, लेकिन वरिष्ठ नेताओं से रैली की…

    उत्तराखंड: 5.23 लाख महिलाओं को दिए जाएंगे 10 हजार रुपये, बैणी-भुली योजना व स्वयं सहायता समूहों को होगा लाभ

    उत्तराखंड में बैणी-भुली योजना और ग्राम्य विकास विभाग के स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को राज्य सरकार आर्थिक सहायता देगी। यह आर्थिक सहायता दो किस्तों में दी जाएगी। दिसंबर…