अस्पताल की राह में सड़क किनारे हुआ प्रसव: जन्म के कुछ देर बाद नवजात बच्ची की मौत

सूरजपुर जिले के नेशनल हाईवे-43 के किनारे एक आठ माह की गर्भवती महिला ने बच्ची को जन्म दिया, जिसकी थोड़ी देर बाद ही मौत हो गई। कोतवाली थाना क्षेत्र के नवापारा निवासी 25 वर्षीय महिला अपने परिजनों के साथ गेतरा से ऑटो में सवार होकर जिला अस्पताल सूरजपुर जा रही थी।

रास्ते में तेज प्रसव पीड़ा होने पर परिजनों ने ऑटो रुकवाकर महिला को नीचे उतारा, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही सड़क किनारे प्रसव हो गया। महिला ने एक बच्ची को जन्म दिया, लेकिन कुछ समय बाद ही नवजात की सांसें थम गईं।
पूर्व में भी घटी थी ऐसी घटना
परिजनों के अनुसार महिला के साथ पहले भी इस तरह की घटना हो चुकी है। उसने इससे पूर्व भी आठ महीने के गर्भ के दौरान एक बच्चे को जन्म दिया था, जिसकी जन्म के तुरंत बाद मौत हो गई थी। इस बार भी परिजनों के साथ अस्पताल जाते समय रास्ते में ही प्रसव पीड़ा शुरू हो गई और प्रसव हो गया, जिससे नवजात शिशु को बचाया नहीं जा सका।
और पढ़े  सुखदेव भगत के इस बयान पर भड़के विकास मरकाम, बोले- आदिवासी समाज की संवैधानिक मांग का न उड़ाएं माखौल
  • Related Posts

    सीजी स्टेट क्रिएटर एंड इन्फ्लुएंसर अवॉर्ड्स कार्यक्रम आज: मिलेंगे 16 अवॉर्ड, CM साय करेंगे शिरकत

    छत्तीसगढ़ की प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और प्रदेश की समृद्ध संस्कृति, कला, पर्यटन और विरासत को डिजिटल माध्यम से राष्ट्रीय पहचान दिलाने के उद्देश्य से राज्य शासन की ओर से…

    छत्तीसगढ़: हाथी ने ट्रैक्टर को सूंड से उठाकर पटका, पैरों से कुचला, ग्रामीणों ने भागकर बचाई जान

    छत्तीसगढ़ के कोरबा में हाथियों को जंगल से खदेड़ने की कोशिश ग्रामीणों के लिए जानलेवा साबित हो सकती थी। कुदमुरा वन परिक्षेत्र के जिल्गा गांव में ट्रैक्टर की आवाज से…