नेपाल में 5.3 तीव्रता का भूकंप: सुबह 7:02 बजे महसूस किए गए झटके, 20 किमी गहराई पर था केंद्र

नेपाल के कोशी प्रांत में मंगलवार सुबह भूकंप आया। अमेरिकी भूगर्भीय सर्वेक्षण (यूएसजीएस) के मुताबिक, इसकी तीव्रता 5.4 थी। भूकंप के झटके भारत, भूटान और बांग्लादेश के कई इलाकों में महसूस किए गए। चीन से भी झटके महसूस होने की रिपोर्ट सामने आईं। भूकंप सुबह करीब 7:02 बजे आया। इसका केंद्र कोशी प्रांत के लेलेप के पास था। सकी गहराई जमीन से 20 किलोमीटर नीचे थी। फिलहाल इस इनपुट के आधार पर किसी तरह के जान-माल के नुकसान की पुष्टि नहीं हुई है।

असम और बंगाल में भी आया भूकंप
इस बीच, असम के कार्बी आंगलोंग जिले में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। इसकी तीव्रता 2.5 थी। यह सुबह 3:39 बजे आया। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) के मुताबिक, इसका केंद्र जमीन से 15 किलोमीटर नीचे था। असम में आए भूकंप का केंद्र 25.743 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 93.355 डिग्री पूर्वी देशांतर पर दर्ज किया गया।
इसके अलावा, भूकंप के  झटके पश्चिम बंगाल के कई उत्तरी जिलों में महसूस किए गए। इनमें दार्जिलिंग, जलपाईगुड़ी और कूचबिहार शामिल हैं। झटके महसूस होते ही लोग घबराकर अपने घरों से बाहर निकल आए। फिलहाल किसी के हताहत होने या नुकसान की खबर नहीं है। भूकंप के झटके सुबह करीब सात बजे महसूस किए गए। प्रभावित इलाकों में नुकसान का पता लगाने के लिए अधिकारी स्थिति का आकलन कर रहे हैं। वे यह पता लगा रहे थे कि भूकंप से कहीं कोई नुकसान तो नहीं हुआ है।
नेपाल में भूकंप क्यों आते रहते हैं?
नेपाल सबसे सक्रिय ‘टेक्टोनिक’ क्षेत्र (भूकंपीय क्षेत्र चार एवं पांच) में से एक में स्थित है, जिससे यहां अकसर भूकंप आते रहते हैं। हिमालयी राष्ट्र में अब तक का सबसे भयावह भूकंप 2015 में आया था। उस समय 7.8 तीव्रता के भूकंप के कारण 9,000 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी और 10 लाख से अधिक इमारतें क्षतिग्रस्त हो गई थीं।

क्यों आते हैं भूकंप?
धरती के भीतर सात प्लेट्स हैं, जो लगातर घूमती रहती हैं। जिस स्थान पर प्लेट्स की टक्कर होती है, उस जगह को फॉल्ट लाइन कहा जाता है। पृथ्वी के अंदर स्थित टेक्टोनिक प्लेटों के खिसकने, आपस में टकराने या रगड़ खाने से ऊर्जा उत्पन्न होती है। जब प्लेटों के टकराने से ज्यादा ऊर्जा निकलती है, तो धरती की सतह पर कंपन पैदा होता है। जिस स्थान पर प्लेट्स टकराती हैं, उस स्थान पर सबसे अधिक भूकंप का असर होता है। लेकिन जब भूकंप की तीव्रता अधिक होती है तो इसके झटके काफी दूर तक महसूस किए जाते हैं।

कैसे मापते हैं भूकंप की तीव्रता
वैज्ञानिक भूकंप की तीव्रता मापने के लिए रिक्टर स्केल का इस्तेमाल करते हैं। जब भूकंप आता है, पृथ्वी के नीचे से ऊर्जा तरंगे बाहर आती हैं। उन्हें रिक्टर स्केल से मापा जाता है। इसके बाद ही यह पता लगता है कि भूकंप की तीव्रता कितनी थी और इसका केंद्र कहां पर था।

भूंकप की जांच रिक्टर स्केल से होती है। इसे रिक्टर मैग्नीट्यूड टेस्ट स्केल कहा जाता है। रिक्टर स्केल पर भूकंप को 1 से 9 तक के आधार पर मापा जाता है। भूकंप को इसके केंद्र यानी एपीसेंटर से मापा जाता है। भूकंप के दौरान धरती के भीतर से जो ऊर्जा निकलती है, उसकी तीव्रता को इससे मापा जाता है। इसी तीव्रता से भूकंप के झटके की भयावहता का अंदाजा होता है।

और पढ़े  चीन पहुंचे डोनाल्ड ट्रंप: जिनपिंग ने खुद एयरपोर्ट पर किया स्वागत, APEC समिट में त्रिपक्षीय बैठक पर रहेगी नजर

कितनी तबाही लाता है भूकंप?

रिक्टर स्केल असर
0 से 1.9 सिर्फ सीज्मोग्राफ से ही पता चलता है।
2 से 2.9 हल्का कंपन
3 से 3.9 कोई ट्रक आपके नजदीक से गुजर जाए, ऐसा असर
4 से 4.9 खिड़कियां टूट सकती हैं और दीवारों पर टंगी फ्रेम गिर सकती हैं।
5 से 5.9 फर्नीचर हिल सकता है।
6 से 6.9 इमारतों की नींव दरक सकती है। ऊपरी मंजिलों को नुकसान हो सकता है।
7 से 7.9 इमारतें गिर जाती हैं। जमीन के अंदर पाइप फट जाते हैं।
8 से 8.9 इमारतों सहित बड़े पुल भी गिर जाते हैं। सुनामी का खतरा।
9 और उससे ज्यादा पूरी तबाही, कोई मैदान में खड़ा हो तो उसे धरती लहराते हुए दिखेगी। समंदर नजदीक हो तो सुनामी।

भूकंप आने पर इन पांच बातों का रखें ध्यान

  1. अगर भूकंप आता है, तो आप घर के अंदर हैं और बाहर नहीं निकल सकते हैं तो किसी मजबूत टेबल या किसी फर्नीचर के नीचे छिप जाएं। हालांकि, कंपन कम होने पर या बंद होने पर धीरे-धीरे घर से बाहर जरूर निकल जाएं।
  2. कमरे के किसी कोने में या दरवाजे की चौखट के नीचे खड़े होकर सुरक्षित रह सकते हैं।
  3. अगर भूकंप आए तो घर से तुरंत बाहर चले जए और सीढ़ियों का इस्तेमाल करके सीधे किसी खुले स्थान पर जाएं।
  4. अगर आप चल रही गाड़ी में हैं तो अपनी गाड़ी को तुरंत रोकें और गाड़ी में ही रह सकते हैं।
  5. किसी पुल या रैंप पर गाड़ी खड़ी करके न रूकें, इसकी जगह पर किसी नॉर्मल सड़क पर गाड़ी को रोकें।
  • Related Posts

    शेख हसीना 16 दिसंबर को लौटेंगी बांग्लादेश: तनाव के बीच क्यों चुना खास दिन, प्रत्यर्पण को लेकर कहां फंसा पेच?

    बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने 16 दिसंबर को अपने देश लौटने की योजना की घोषणा की है। उन्होंने राष्ट्रीय विमानन कंपनी बिमान बांग्लादेश एयरलाइंस से दिल्ली से उड़ान…

    भारत बनाम न्यूजीलैंड: दूसरे टेस्ट से पहले कीवी टीम को लगा झटका, ये तेज गेंदबाज हुआ बाहर, रिप्लेसमेंट का एलान

    भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट मैच से पहले मेजबान टीम को बड़ा झटका लगा है। न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज ब्लेयर टिकनर चोट के कारण दूसरे…