अयोध्या- अयोध्या-जनकपुर वंदे भारत से प्रगाढ़ होंगे राम-जानकी धाम के रिश्ते : पूर्व सांसद लल्लू सिंह

 

 

 अयोध्या से जनकपुर के बीच वंदे भारत ट्रेन का शुभारंभ दोनों देशों के धार्मिक और सांस्कृतिक संबंधों को नई मजबूती देने वाला ऐतिहासिक कदम है। भगवान श्रीराम की जन्मभूमि अयोध्या और माता सीता की जन्मस्थली जनकपुर के बीच सदियों पुराना आध्यात्मिक रिश्ता अब आधुनिक रेल संपर्क के माध्यम से और प्रगाढ़ होगा। यह बातें अयोध्या के पूर्व सांसद लल्लू सिंह ने ट्रेन के शुभारंभ कार्यक्रम में कहीं।

उन्होंने कहा कि यह रेल सेवा केवल आवागमन का माध्यम नहीं, बल्कि भारत और नेपाल की साझा सांस्कृतिक विरासत को जोड़ने वाला सेतु है। इससे श्रद्धालुओं का आवागमन सुगम होगा और धार्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। सांसद ने इस सौगात के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव के प्रति आभार व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व और मुख्यमंत्री के प्रयासों से अयोध्या में रेल, सड़क और हवाई कनेक्टिविटी का व्यापक विस्तार हुआ है। अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन का आधुनिकीकरण, हवाई अड्डे का निर्माण और प्रमुख सड़क परियोजनाओं ने नगर को नई पहचान दी है। जनकपुर वंदे भारत ट्रेन इस विकास यात्रा की महत्वपूर्ण कड़ी बनेगी। इससे पर्यटन, व्यापार और दोनों देशों के सांस्कृतिक संबंधों को नई गति मिलेगी।

और पढ़े  अयोध्या: सरयू-कमला एक्सप्रेस का शुभारंभ, PM मोदी ने नेपाल के लिए 24 हजार करोड़ के पैकेज का किया एलान
  • Related Posts

    अयोध्या: सरयू-कमला एक्सप्रेस का शुभारंभ, PM मोदी ने नेपाल के लिए 24 हजार करोड़ के पैकेज का किया एलान

    भगवान श्रीराम की जन्मभूमि अयोध्या और माता सीता की जन्मस्थली जनकपुर धाम के बीच अब सीधा रेल संपर्क स्थापित हो गया है। भारत और नेपाल के बीच धार्मिक, सांस्कृतिक और मैत्रीपूर्ण…

    UP: पुणे से पटना जा रही फ्लाइट की लखनऊ में आपात लैंडिंग, खराब मौसम के चलते लेना पड़ा ये फैसला

    पटना में खराब मौसम और कम दृश्यता के कारण पुणे से पटना जा रही इंडिगो की उड़ान संख्या 6ई 653 सोमवार सुबह लखनऊ एयरपोर्ट डायवर्ट कर दी गई। एयरपोर्ट प्रशासन…