UP: सालियों के मजाक पर बिगड़ी बात, बरात लेकर लौटा दूल्हा, फिर दुल्हन ने उठाया ऐसा कदम

यूपी के फिरोजाबाद स्थित खैरगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव में शादी की रस्मों के दौरान हुए विवाद के बाद दूल्हा बरात लेकर लौट गया। दुल्हन की बहनों के मजाक के बाद कहासुनी बढ़ गई और नशे में मौजूद दुल्हन के पिता व भाई ने भी विवाद को तूल दे दिया। शादी रुकने से दुल्हन की मां बेहोश हो गई, जबकि रातभर चली पंचायत के बावजूद बात नहीं बन सकी। शनिवार को युवती परिजनों के साथ दूल्हे के घर पहुंच गई। मामला थाना लाइनपार पहुंचा, जहां पुलिस ने शनिवार शाम दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर विवाद सुलझाया और शादी पर सहमति बनी।

 

दुल्हन और दूल्हे के पहले से थे प्रेम संबंध
थाना लाइनपार क्षेत्र के ढोलपुरा निवासी युवक और खैरगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती के बीच पहले से प्रेम संबंध थे। शुक्रवार को युवक पक्ष बरात लेकर युवती के गांव पहुंचा था, जहां शादी की रस्में चल रही थीं। इसी दौरान दुल्हन की सात बहनों ने दूल्हे के साथ अभद्र मजाक कर दिया, जिस पर दोनों पक्षों में बात बिगड़ गई।

दुल्हन के पिता और भाई दोनों थे नशे में
आरोप है कि उस समय दुल्हन के पिता और भाई शराब के नशे में थे और उन्होंने विवाद को और बढ़ा दिया। दूल्हा बरात लेकर वापस लौट गया। शादी टूटने की स्थिति बनने पर दुल्हन की मां बेहोश हो गई। दोनों पक्षों के रिश्तेदारों के बीच रातभर पंचायत चली, लेकिन दूल्हा नहीं लौटा। इसके बाद शनिवार को युवती अपने परिजनों के साथ युवक के घर ढोलपुरा पहुंच गई और शादी की जिद पर अड़ गई।

और पढ़े  UP: कंगना रणौत के खिलाफ वाद में आज अंतिम बहस, किसानों पर की थी ये टिप्पणी, दोनों पक्ष देंगे तर्क

 

पुलिस ने संभाली कमान
मामले की सूचना और विवाद के चलते दोनों पक्ष थाना लाइनपार पहुंचे। थाना इंस्पेक्टर रमित आर्य ने दोनों पक्षों की बात सुनी और मध्यस्थता कर विवाद का निपटारा कराया। इसके बाद दोनों पक्ष आपसी सहमति से शादी करने पर राजी हो गए।

दोनों पक्षों में पुलिस की काउंसलिंग के बाद समझौता हो गया है। दूल्हा और दुल्हन एक दूसरे से ही शादी करने पर राजी हुए हैं। – तेजस त्रिपाठी, सीओ सदर

  • Related Posts

    2027 की बिछी बिसात: सरकारी भर्ती के शोर के बीच स्वरोजगार का दांव चल गए मोदी, PM के भाषण के पांच बड़े मायने

    यूपी विधानसभा चुनाव 2027 की बिसात बिछने लगी है। पांचवें कौशल दीक्षांत समारोह के लिए शनिवार को लखनऊ पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी ने मंच से युवा मतदाताओं को साधने के…

    UP: पीएम मोदी बोले- लोगों ने मेरी बात मानी, सोना कम खरीदा और लोगों के पैसे भी बचे, अब स्किल के दिन आएंगे

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को लखनऊ पहुंचे। अमौसी एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनका स्वागत किया। इसके बाद प्रधानमंत्री गोमतीनगर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित पंचम राष्ट्रीय कौशल…