देवर ने की भाभी की हत्या: रातभर मां को हिलाती रहीं बेटियां, मान रही थीं सोई है मां..

यूपी के फिरोजाबाद स्थित नारखी थाना क्षेत्र के गांव कपावली ठार में शुक्रवार रात एक महिला की उसके अविवाहित ममेरे देवर ने गला घोंटकर हत्या कर दी। महिला के सिर पर भी वार किए गए। शनिवार सुबह काम से घर लौटे पति को रसोई में पत्नी का शव पड़ा मिला। पति ने ममेरे भाई के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।

 

देवर रखता था भाभी पर बुरी नजर
गांव कपावली ठार निवासी गौरव शर्मा शादियों में फूलों से सजावट का काम करते हैं। शुक्रवार शाम वह शाहपुर स्थित एक मैरिज होम में काम करने गए थे। गौरव ने बताया कि शनिवार सुबह करीब पांच बजे जब वह घर पहुंचे तो बेटियों ने दरवाजा खोला। पत्नी तनू शर्मा (24) के बारे में पूछने पर बेटियों ने उसके रसोई में होने की बात बताई। वहां जाकर देखा तो तनू मृत अवस्था में पड़ी थी। उसके गले और माथे पर चोट के निशान मिले। सूचना पर पहुंची थाना नारखी पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच कर साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। देर शाम पोस्टमार्टम के बाद पुलिस अभिरक्षा में शव को गांव ले जाया गया, जहां से परिजन अंतिम संस्कार के लिए ले गए।

 

बेटी ने खोला राज, पति ने बयां की सच्चाई
तनू की शादी वर्ष 2020 में हुई थी और उनकी तीन बेटियां पांच वर्षीय सौम्या, चार वर्षीय परी और दो माह की आराध्या है। पूछताछ में सौम्या ने बताया कि रात में चाचा घर पर आए थे, उन्होंने बच्चों को कमरे में भेज दिया था और खुद मां से तेज आवाज में बात कर रहे थे। मृतका के पति गौरव ने पुलिस को बताया कि उनका ममेरा भाई रोहित निवासी गुड़िया टीकुर, सिरसागंज पत्नी पर गलत नीयत रखता था और उस पर शादी करने का दबाव बनाता था। तनू ने पहले भी उसे फटकार लगाई थी और इस बारे में परिवार को जानकारी दी थी, जिसके बाद उससे संबंध तोड़ दिए गए थे। गौरव के मुताबिक, घर में पत्नी व बच्चों के साथ मां रानी देवी भी रहती हैं, जो शुक्रवार को मौसी रेखा के साथ मायके गुड़िया टीकुर गई थीं। आशंका जताई जा रही है कि मां के बाहर जाने की जानकारी मिलने पर आरोपी घर आया और पत्नी को अकेला पाकर वारदात को अंजाम दिया।

और पढ़े  UP- मथुरा में दो दिन चला BJP का महामंथन, मिशन 2027 का तैयार हुआ रोडमैप, जानें क्या रणनीति बनी?

 

 

मां सो गई हैं समझकर रातभर हिलाते-डुलाते रहे मासूम बच्चे, घर में पसरा
तनू की हत्या के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना के बाद पांच वर्षीय सौम्या और चार वर्षीय परी मां के पास पहुंचीं और दोनों बच्चियां रातभर मां को हिलाते-डुलाते हुए रोती रहीं, क्योंकि उन्हें लगा कि मां सो गई हैं। उधर, दो माह की मासूम आराध्या भी रातभर भूख से बिलखती रही। सुबह जब गौरव घर पहुंचे तो बच्चियां रोती हुई मिलीं। मां की मौत से तीनों बच्चियों के सिर से ममता का साया उठ गया और घर में मातम पसरा है।

  • Related Posts

    2027 की बिछी बिसात: सरकारी भर्ती के शोर के बीच स्वरोजगार का दांव चल गए मोदी, PM के भाषण के पांच बड़े मायने

    यूपी विधानसभा चुनाव 2027 की बिसात बिछने लगी है। पांचवें कौशल दीक्षांत समारोह के लिए शनिवार को लखनऊ पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी ने मंच से युवा मतदाताओं को साधने के…

    UP: सालियों के मजाक पर बिगड़ी बात, बरात लेकर लौटा दूल्हा, फिर दुल्हन ने उठाया ऐसा कदम

    यूपी के फिरोजाबाद स्थित खैरगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव में शादी की रस्मों के दौरान हुए विवाद के बाद दूल्हा बरात लेकर लौट गया। दुल्हन की बहनों के मजाक…