भारत-पाकिस्तान सीमा पर कार्रवाई: ड्रोन से भेजे गए हथियार और हेरोइन की खेप बरामद, 4 पिस्तौल और ये सामान मिला

पंजाब के तरनतारन जिले में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास सुरक्षा एजेंसियों ने ड्रोन के जरिए भेजी गई हथियारों और नशीले पदार्थों की खेप बरामद की है। खालड़ा सेक्टर के अंतर्गत आने वाले कलसियां गांव में बीएसएफ और पंजाब पुलिस की संयुक्त कार्रवाई के दौरान यह बरामदगी हुई।

सुरक्षा बलों को एक संदिग्ध पैकेट मिला, जिसे ड्रोन के माध्यम से गिराए जाने की आशंका है। तलाशी लेने पर उसमें से चार पिस्तौल, छह मैगजीन, 57 जिंदा कारतूस और 277 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।
प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि हथियारों और हेरोइन की यह खेप पाकिस्तान की ओर से ड्रोन के जरिए भारतीय सीमा में भेजी गई थी। सीमा पार से हथियारों और नशीले पदार्थों की तस्करी के लिए ड्रोन का इस्तेमाल किए जाने की घटनाएं पहले भी सामने आती रही हैं। ऐसे में इस बरामदगी को सुरक्षा एजेंसियां गंभीरता से ले रही हैं।
घटना के बाद पुलिस ने अज्ञात संदिग्धों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। अब यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि ड्रोन के जरिए खेप किसने भेजी और इसे भारतीय सीमा में किस व्यक्ति तक पहुंचाया जाना था। बरामद हथियारों के स्रोत और तस्करी नेटवर्क की भी जांच की जा रही है।
और पढ़े  पंजाब चुनाव: आधी से अधिक सीटों पर बाहरी को मौका देगी BJP, सिख बिरादरी और मालवा क्षेत्र के लिए रणनीति क्या?
  • Related Posts

    सोनिया गांधी का पैतृक घर बनेगा संग्रहालय: सिख कारोबारी सुखदेव सिंह कंग की प्लानिंग

    कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी के इटली स्थित पैतृक घर को संग्रहालय में बदला जाएगा। भारतीय मूल के सिख कारोबारी सुखदेव सिंह कंग ने यह योजना बनाई है। उन्होंने…

    पंजाब चुनाव: आधी से अधिक सीटों पर बाहरी को मौका देगी BJP, सिख बिरादरी और मालवा क्षेत्र के लिए रणनीति क्या?

    पंजाब विधानसभा चुनाव में कमल खिलाने की कोशिश में जुटी भाजपा इस बार करीब-करीब पूरी तरह से दूसरे दलों के नेताओं के भरोसे होगी। प्रदेश संगठन, चुनावी कमेटियों के बाद…