ऋषिकेश: शिवपुरी पेट्रोल पंप से आगे हादसा, देर रात अज्ञात वाहन की टक्कर से जीजा-साले की मौत

शिवपुरी पेट्रोल पंप से आगे सोमवार रात अज्ञात वाहन ने एक स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी सवार जीजा-साले की मौत हो गई। थाना मुनि की रेती के प्रभारी निरीक्षक प्रदीप चौहान ने बताया कि सोमवार रात करीब 10:15 बजे चौकी शिवपुरी को हादसे की सूचना मिली। बताया गया कि श्रीनगर से ऋषिकेश की ओर जा रही एक स्कूटी को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी है।

 

मौके पर पहुंची पुलिस को एक व्यक्ति मृत और दूसरा घायल अवस्था में मिला। मृतक की पहचान प्रेम सिंह पुत्र मोती सिंह निवासी ग्राम नई पट्टी दोगी के रूप में हुई है। वहीं घायल आशीष पुत्र स्व. हुकम सिंह निवासी ग्राम मिंडेथ, पट्टी दोगी को अस्पताल भेजा गया। घायल आशीष की भी उपचार के दौरान मौत हो गई। दोनों जीजा-साले बताए जा रहे हैं। पुलिस दुर्घटना के कारणों और टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश में जुटी है।

और पढ़े  रुद्रप्रयाग में सड़क हादसा: पोखरी से रांसी जा रही बोलेरो गहरी खाई में गिरी, 4 लोगों की मौत, छह घायल
  • Related Posts

    अब 3 साल तक नहीं कराना होगा पीयूसी: BS-6 गाड़ियों के लिए सरकार ने बदला नियम, किसे कब कराना होगा रिन्यूअल?

    गाड़ी चलाने वालों के लिए प्रदूषण नियंत्रण प्रमाणपत्र (पीयूसी) को लेकर सरकार ने बड़ा बदलाव किया है। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने पीयूसी सर्टिफिकेट की वैधता अवधि में संशोधन…

    यूकेएसएसएससी: उत्तराखंड में समूह-ग के 1694 पदों पर भर्ती, 12वीं पास के लिए मौका, 25 नवंबर से करें आवेदन

    उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने विज्ञापन संख्या 84/2026 के तहत विभिन्न विभागों में वर्दीधारी सिपाही पदों पर सीधी भर्ती निकाली है। इस भर्ती में कुल 1,694 पद भरे…