भानियावाला स्थित एक रेस्टोरेंट में सोमवार देर रात आग लग गई। आग भानियावाला-ऋषिकेश मुख्य मार्ग पर स्थित तड़ियाल कॉम्प्लेक्स के दूसरे फ्लोर पर लगी थी। सूचना मिलने पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया।
मौके पर जांच करने पर पता चला कि भानियावाला मुख्य बाजार में दून जायका होटल के सामने स्थित तड़ियाल कॉम्प्लेक्स के दूसरे फ्लोर पर आग लगी हुई थी। दमकल कर्मियों ने तत्काल आग बुझाने का काम शुरू किया और उस पर काबू पा लिया।







