देहरादून – राहुल गांधी व खरगे से मिले हरीश रावत: पद-प्रतिष्ठा से करते रहेंगे काम, पार्टी को सत्ता में लाने को लेकर चर्चा

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सीएम हरीश रावत कांग्रेस पार्टी में पद और प्रतिष्ठा के साथ काम करते रहेंगे। पार्टी के सभी पदों से इस्तीफे की पेशकश करने के बाद सोमवार को नई दिल्ली में राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे व लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से मुलाकात कर प्रदेश की राजनीति गतिविधियों पर चर्चा की।

मुलाकात के बाद हरीश रावत ने कहा कि इस्तीफे की पेशकश अब पुरानी बात हो गई है। गंगा में इतना जल है कि सब साफ हो गया। उन्होंने कहा, राष्ट्रीय अध्यक्ष खरगे व पार्टी के शीर्ष नेता राहुल गांधी से अलग-अलग मुलाकात कर आगामी चुनाव व प्रदेश की राजनीति मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कांग्रेस को सत्ता में लाने के लिए चुनावी रोडमैप को शीर्ष नेताओं से साझा किया।
उन्होंने कहा, जन मुद्दों को लेकर पार्टी को पूरी ताकत के साथ जनता के बीच जाना है। इस समय प्रदेश की जनता बदलाव का मन बना चुकी है। प्रदेश को चार जोन में बांट कर जन मुद्दों पर फोकस करना होगा। उन्होंने देहरादून व हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर व नैनीताल, अल्मोड़ा, टिहरी व पौड़ी को जोन में विभाजित करने का सुझाव दिया।
और पढ़े  रुड़की: फर्जी मार्कशीट बनाने के आरोप में प्रधानाचार्य गिरफ्तार, अंकतालिकाओं पर फ्लूड लगाकर बदले नाम
  • Related Posts

    अब 3 साल तक नहीं कराना होगा पीयूसी: BS-6 गाड़ियों के लिए सरकार ने बदला नियम, किसे कब कराना होगा रिन्यूअल?

    गाड़ी चलाने वालों के लिए प्रदूषण नियंत्रण प्रमाणपत्र (पीयूसी) को लेकर सरकार ने बड़ा बदलाव किया है। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने पीयूसी सर्टिफिकेट की वैधता अवधि में संशोधन…

    यूकेएसएसएससी: उत्तराखंड में समूह-ग के 1694 पदों पर भर्ती, 12वीं पास के लिए मौका, 25 नवंबर से करें आवेदन

    उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने विज्ञापन संख्या 84/2026 के तहत विभिन्न विभागों में वर्दीधारी सिपाही पदों पर सीधी भर्ती निकाली है। इस भर्ती में कुल 1,694 पद भरे…