कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने आगामी विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर के लिए स्क्रीनिंग कमेटियों का गठन कर दिया है। पार्टी ने इन पांचों राज्यों में चुनावी तैयारियों और उम्मीदवारों के चयन को सुचारू रूप से आगे बढ़ाने के लिए वरिष्ठ नेताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी हैं।
राज्यवार कमेटियों का विवरण
उत्तर प्रदेश
अध्यक्ष: अजय माकन
सदस्य: असलम शेख, बी.वी. श्रीनिवास
पंजाब
अध्यक्ष: डॉ. सिरिवेलला प्रसाद
सदस्य: सचिन सावंत, निवेदिथ अल्वा
उत्तराखंड
अध्यक्ष: दीपा दासमुंशी
सदस्य: अनिल चौधरी, पाल भाई अंबालिया
गोवा
अध्यक्ष: के.जे. जॉर्ज
सदस्य: सतेज डी. पाटिल, शफी परम्बिल
मणिपुर
अध्यक्ष: बी.एम. संदीप
सदस्य: हिबी ईडन, राजेश ठाकुर
इन समितियों के गठन के साथ ही कांग्रेस पार्टी ने संबंधित राज्यों में चुनावी रणनीति और उम्मीदवारों के चयन की प्रक्रिया को तेज कर दिया है।







