अयोध्या- शुभ मुहूर्त से पहले ही शुरू हुई अयोध्या की 14 कोसी परिक्रमा, रामभक्तों का उमड़ा जनसैलाब

 

 

 

 धर्मनगरी अयोध्या में आस्था और भक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिल रहा है। 14 कोसी परिक्रमा को लेकर श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह है। शुभ मुहूर्त से पहले ही श्रद्धालुओं ने परिक्रमा शुरू कर दी है। पूरा परिक्रमा मार्ग जय श्रीराम के जयघोष से गूंज उठा है। देश के विभिन्न हिस्सों से बड़ी संख्या में पहुंचे रामभक्त परिक्रमा कर पुण्य लाभ अर्जित कर रहे हैं।
श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। पूरे परिक्रमा मार्ग को 10 जोन में विभाजित किया गया है, जबकि यातायात व्यवस्था और पार्किंग के लिए दो अतिरिक्त जोन बनाए गए हैं। प्रमुख पड़ावों और संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती की गई है।
नदी एवं जल क्षेत्रों में सुरक्षा के लिए जल पुलिस के साथ फ्लड पीएसी और एसडीआरएफ की टीमें मुस्तैद हैं। मेला क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से लगातार निगरानी की जा रही है। वहीं, भीड़ की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए छह ड्रोन तैनात किए गए हैं, जिनमें चार सामान्य ड्रोन और दो टीथर ड्रोन शामिल हैं। कंट्रोल रूम से पूरे मेला क्षेत्र की निगरानी की जा रही है।
वहीं, परिक्रमा मार्ग में जगह-जगह जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों की ओर से श्रद्धालुओं के लिए भव्य भंडारे एवं सेवा शिविरों का आयोजन किया गया है। इसी क्रम में अयोध्या के पूर्व सांसद लल्लू सिंह ने भी अपनी परंपरा को कायम रखते हुए इस बार विशाल भंडारे का आयोजन किया। भंडारे में बड़ी संख्या में पहुंच रहे श्रद्धालुओं को पूर्व सांसद लल्लू सिंह स्वयं अपने हाथों से प्रसाद वितरित करते नजर आए।
उनकी इस सादगी और सेवा भावना की लोगों के बीच खूब चर्चा हो रही है। आस्था के इस महापर्व में श्रद्धालुओं की सेवा के लिए जगह-जगह किए जा रहे भंडारे और सेवा कार्य अयोध्या की धार्मिक परंपरा एवं सामाजिक समरसता की खूबसूरत तस्वीर पेश कर रहे हैं।

और पढ़े  UP: एक हादसा देखने के चक्कर में दूसरा एक्सीडेंट, चंद सेकंड में तीन की मौत, हाईवे पर मचा कोहराम
  • Related Posts

    वृंदावन में बनेगा बांकेबिहारी का नया मंदिर? 50 एकड़ जमीन का प्रस्ताव, जानें पूरा प्लान

    ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने और श्रद्धालुओं की सुविधाओं से जुड़े मुद्दों पर मंगलवार को लक्ष्मण शहीद सभागार में हाईपावर्ड कमेटी की 22वीं बैठक हुई। बैठक में…

    UP: अमित शाह और नितिन नवीन से मिले CM योगी, सहयोगियों के साथ सीट बंटवारे पर हुई विस्तृत चर्चा

    मथुरा चिंतन शिविर के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार शाम दिल्ली आकर भाजपा अध्यश्र नितिन नवीन और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की। राज्य में…