हरिद्वार: विनोद आर्य के खिलाफ पहाड़ी महासभा ने दी तहरीर, अंकिता भंडारी की निजी चैट सार्वजनिक करने का आरोप

पहाड़ी महासभा ने अंकिता भंडारी की कथित निजी चैट सार्वजनिक करने के मामले में विनोद आर्य के खिलाफ सोमवार को नगर कोतवाली हरिद्वार में तहरीर दी। महासभा ने इस पर कड़ी नाराजगी जताई है। विनोद आर्य अंकिता भंडारी हत्याकांड के मुख्य आरोपी पुलकित आर्य के पिता हैं।

महासभा ने इस मामले को एक दिवंगत बेटी की निजता और गरिमा से जुड़ा अत्यंत संवेदनशील प्रकरण बताया। उन्होंने विनोद आर्य के विरुद्ध हरिद्वार कोतवाली में मुकदमा दर्ज करने की मांग की। महासभा ने निजी चैट सार्वजनिक करने और उससे संबंधित कानूनी उल्लंघनों की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की।
महासभा के अध्यक्ष तरुण व्यास ने कहा कि अंकिता उत्तराखंड की बेटी थी। उसकी निजता और सम्मान की रक्षा करना सबकी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि किसी दिवंगत बेटी की निजी बातचीत को सार्वजनिक मंच पर लाना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। पुलिस को इस मामले में निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई करनी चाहिए।

सचिव जसवन्त सिंह बिष्ट ने कहा कि अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की लड़ाई अभी खत्म नहीं हुई है। किसी को भी निजी चैट सार्वजनिक करने का अधिकार नहीं है। जसवन्त सिंह बिष्ट ने पुलिस से इस मामले में तत्काल संज्ञान लेने की अपील की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कार्रवाई नहीं हुई तो वे सड़क पर आंदोलन करने के लिए तैयार हैं।

वहीं महासभा के संरक्षक सतीश जोशी ने पुलिस से पूरे प्रकरण की जांच करने को कहा। उन्होंने यह पता लगाने की मांग की कि निजी चैट कैसे प्राप्त हुई और उसे सार्वजनिक क्यों किया गया। कार्यकारिणी सदस्य दीपक पांडेय समेत कई अन्य पदाधिकारियों ने इसके विरुद्ध मुखरता से आवाज उठाई है।

और पढ़े  रुद्रप्रयाग में सड़क हादसा: पोखरी से रांसी जा रही बोलेरो गहरी खाई में गिरी, 4 लोगों की मौत, छह घायल
  • Related Posts

    उत्तराखंड बस हादसा अपडेट: टिहरी गढ़वाल के गूलर में पुल से गिरी बस, 9 की मौत, 26 घायलों में कुछ की हालत गंभीर

    टिहरी जिले में गूलर घाटी के पास आज सुबह हुए बस हादसे में नौ लोगों की जान चली गई, जबकि 26 लोग घायल हो गए। घायलों में से भी छह…

    उत्तराखंड में बड़ा बस हादसा-: टिहरी गढ़वाल के गूलर में पुल से गिरी बस, 8 लोगों की मौत, 20 को निकाला, बचाव अभियान जारी

    हरिद्वार से कर्णप्रयाग जा रही यात्रियों से भरी बस मंगलवार सुबह गूलर के पास हादसे का शिकार हो गई। बस पुल से करीब 100 मीटर नीचे गदेरे में जा गिरी।…