हरिद्वार: 11 माह की बच्ची से दरिंदगी, बिगड़ी हालत, घर में घुसकर वारदात के बाद फरार हुआ पिता का सहकर्मी

हरिद्वार शहर कोतवाली क्षेत्र की एक बस्ती में 11 माह की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि बच्ची के पिता के साथ फैक्टरी में काम करने वाले एक व्यक्ति ने रविवार रात घर में घुसकर वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, बच्ची के पिता फैक्टरी में काम करते हैं। आरोप है कि उनके साथ काम करने वाला व्यक्ति रविवार रात घर में घुस आया। इस दौरान उसने 11 महीने की बच्ची को अपनी दरिंदगी का शिकार बनाया। परिजनों को घटना की भनक लगी तो आरोपी वहां से भाग निकला।

बच्ची का एम्स में उपचार
घटना के बाद बच्ची की हालत बिगड़ने लगी। परिजन उसे तत्काल महिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने बच्ची की स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर उपचार के लिए एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया। मासूम को लेकर परिजन एम्स पहुंचे, जहां उसका उपचार किया जा रहा है।

 

 

मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी के लिए उसकी तलाश की जा रही है। पुलिस के अनुसार, आरोपी घटना के बाद से फरार है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

और पढ़े  कोटद्वार: हाथी दांत प्रकरण: रेंजर जोशी को लालढांग का अतिरिक्त प्रभार, जोशी के निलंबन के बाद डीएफओ ने जारी किए आदेश
  • Related Posts

    उत्तराखंड बस हादसा अपडेट: टिहरी गढ़वाल के गूलर में पुल से गिरी बस, 9 की मौत, 26 घायलों में कुछ की हालत गंभीर

    टिहरी जिले में गूलर घाटी के पास आज सुबह हुए बस हादसे में नौ लोगों की जान चली गई, जबकि 26 लोग घायल हो गए। घायलों में से भी छह…

    उत्तराखंड में बड़ा बस हादसा-: टिहरी गढ़वाल के गूलर में पुल से गिरी बस, 8 लोगों की मौत, 20 को निकाला, बचाव अभियान जारी

    हरिद्वार से कर्णप्रयाग जा रही यात्रियों से भरी बस मंगलवार सुबह गूलर के पास हादसे का शिकार हो गई। बस पुल से करीब 100 मीटर नीचे गदेरे में जा गिरी।…