हरिद्वार: छठ पूजा के दौरान बड़ा हादसा टला, बेटे को डूबता देख पिता ने लगाई छलांग, पीएसी टीम ने दोनों को बचाया

हरिद्वार के बहादराबाद स्थित सर्वेश्वर घाट पर छठ पूजा के दौरान बड़ा हादसा होने से टल गया। यहां नहाते समय 16 वर्षीय आयुष गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। बेटे को पानी में डूबता देख उसके पिता ने भी उसे बचाने के लिए नदी में छलांग लगा दी। इस दौरान दोनों ही पानी में डूबने लगे। परिवार के लोगों में चीख-पुकार मच गई। घाट पर मौजूद लोगों ने भी उन्हें बचाने की कोशिश की।

इसी बीच मौके पर तैनात पीएसी की आपदा राहत टीम को घटना की जानकारी मिली। टीम ने बिना देर किए बचाव अभियान शुरू किया। जवानों ने पानी में उतरकर पिता और बेटे को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। समय रहते दोनों को बचा लिया गया 16 वर्षीय आयुष छठ पूजा के लिए अपने परिवार के साथ सर्वेश्वर घाट पहुंचा था। पूजा के दौरान हुए इस हादसे ने परिवार को दहशत में डाल दिया। पीएसी की आपदा राहत टीम की तत्परता से दोनों की जान बच गई।

और पढ़े  उत्तराखंड: आपदा में मौत पर अब मिलेंगे आठ लाख, केंद्र ने एसडीआरएफ और एनडीआरएफ के मदों में सहायता राशि बढ़ाई
  • Related Posts

    उत्तराखंड बस हादसा अपडेट: टिहरी गढ़वाल के गूलर में पुल से गिरी बस, 9 की मौत, 26 घायलों में कुछ की हालत गंभीर

    टिहरी जिले में गूलर घाटी के पास आज सुबह हुए बस हादसे में नौ लोगों की जान चली गई, जबकि 26 लोग घायल हो गए। घायलों में से भी छह…

    उत्तराखंड में बड़ा बस हादसा-: टिहरी गढ़वाल के गूलर में पुल से गिरी बस, 8 लोगों की मौत, 20 को निकाला, बचाव अभियान जारी

    हरिद्वार से कर्णप्रयाग जा रही यात्रियों से भरी बस मंगलवार सुबह गूलर के पास हादसे का शिकार हो गई। बस पुल से करीब 100 मीटर नीचे गदेरे में जा गिरी।…