केंद्रीय मंत्रियों ने नहीं दी पूर्व पीएम को श्रद्धांजलि?: टीएमसी सांसद ने उठाए सवाल, बोले- क्या यही शिष्टाचार?

तृणमूल कांग्रेस के राज्यसभा सांसद डेरेक ओ’ब्रायन ने शनिवार को देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्रियों की गैरमौजूदगी पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि संविधान सदन के सेंट्रल हॉल में आयोजित पुष्पांजलि कार्यक्रम में सांसदों ने नेहरू को श्रद्धांजलि दी, लेकिन मौजूदा प्रधानमंत्री के 29 केंद्रीय कैबिनेट मंत्रियों में से एक भी मंत्री वहां मौजूद नहीं था।

ओ’ब्रायन ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर एक पोस्ट साझा कर अपनी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने लिखा, ‘हमने आज सुबह संसद के संविधान सदन के सेंट्रल हॉल में भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित नेहरू को पुष्पांजलि अर्पित की। मौजूदा प्रधानमंत्री के 29 कैबिनेट मंत्रियों में से एक भी वहां मौजूद नहीं था। क्या यही शालीनता है? क्या यही सामान्य शिष्टाचार है?’
नेहरू डिजिटल आर्काइव की पहली वर्षगांठ पर भी साझा की पोस्ट
डेरेक ओ’ब्रायन ने अपनी पोस्ट में कांग्रेस नेता जयराम रमेश की एक पोस्ट भी साझा की, जिसमें नेहरू डिजिटल आर्काइव की पहली वर्षगांठ का जिक्र किया गया था। जयराम रमेश ने कहा कि यह ऑनलाइन संग्रह नेहरू को बदनाम करने की कोशिशों का मुकाबला करने में मदद करेगा। उन्होंने ऐसे प्रयास करने वालों के लिए ‘डिस्टोरियंस’ (इतिहास को विकृत करने वाले) शब्द का इस्तेमाल किया। साथ ही उन्होंने इस डिजिटल आर्काइव को नेहरू की विरासत को संरक्षित और सुरक्षित रखने वाला ‘कवच’ बताया।
ओम बिरला, खरगे और सोनिया गांधी ने दी श्रद्धांजलि
शनिवार को पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती के अवसर पर संविधान सदन के सेंट्रल हॉल में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी, सांसदों, पूर्व सांसदों और अन्य गणमान्य लोगों ने नेहरू के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
और पढ़े  महापर्व: 'छठ लोक आस्था और सूर्य उपासना का पावन अनुष्ठान', PM मोदी ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं
  • Related Posts

    सांसों पर संकट: प्रदूषण से जूझ रही दिल्ली, जहरीली हुई हवा, अभी राहत के आसार नहीं, जानें कहां कितना एक्यूआई

    राजधानी दिल्ली में प्रदूषण से फिलहाल राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।  केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के रविवार सुबह आठ बजे के आंकड़े के मुताबिक, राजधानी का औसत वायु गुणवत्ता…

    महापर्व छठ: दिल्ली की आईडी वालों को ही इस घाट पर जगह, नहर किनारे अपनी व्यवस्था में जुटे हजारों पूर्वांचली

    आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर न्यू अशोक नगर में तैयारियां अंतिम चरण में हैं लेकिन इस बार पूजा की व्यवस्था को लेकर इलाके में दो तरह की तस्वीर…