कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी की आत्मकथा ‘बिलॉन्गिंग’ को लेकर पाठकों में उत्सुकता देखने को मिल रही है। बुधवार को देहरादून के एश्ले हॉल चौक स्थित एक बुक सेलर के यहां किताब खरीदने वालों का तांता लगा रहा। इस दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और चुनाव संचालन समिति के अध्यक्ष प्रीतम सिंह भी किताब खरीदने पहुंचे। उनके साथ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष लालचंद शर्मा ने भी सोनिया गांधी की आत्मकथा खरीदी।
उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी का सार्वजनिक जीवन और देश की राजनीति में उनका योगदान काफी महत्वपूर्ण रहा है। उनकी आत्मकथा के माध्यम से पाठकों को उनके जीवन के अलग-अलग पहलुओं को जानने और समझने का मौका मिलेगा। बुक स्टोर पर कांग्रेस नेताओं के पहुंचने और किताब खरीदने को लेकर भी लोगों में चर्चा रही।








