मुश्किल में करीना कपूर: अभिनेत्री को नेता ने भेजा कानूनी नोटिस, भोपाल रियासत की बेगम का पेंडेंट पहनने पर विवाद

बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान के एक इंस्टाग्राम पोस्ट को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। कांग्रेस नेता अब्बास हफीज ने अभिनेत्री को कानूनी नोटिस भेजकर पोस्ट हटाने और सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की है। हफीज का आरोप है कि करीना ने अपने पोस्ट में जो पेंडेंट पहना है, वह भोपाल की पूर्व रियासत के शाही परिवार की करीब 400 साल पुरानी धरोहर है। इस पेंडेंट पर कुरान की आयतें अंकित हैं, इसलिए इसे फैशन एक्सेसरी के तौर पर इस्तेमाल करना धार्मिक भावनाओं से जुड़ा मामला है।

हफीज ने अपने वकील जफर के माध्यम से भोपाल कोर्ट के जरिए यह कानूनी नोटिस भेजा है। उनका कहना है कि करीना के पहनावे या उनके द्वारा इस्तेमाल की गई कलगी (प्लूम) को लेकर उन्हें कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन पेंडेंट का इस तरह इस्तेमाल किए जाने पर उन्होंने विरोध जताया है। कांग्रेस नेता का कहना है कि यह पेंडेंट भोपाल की तत्कालीन शासक शाहजहां बेगम और सुल्तान जहां बेगम ने धार्मिक उद्देश्य और इबादत के लिए बनवाया था। इस पर कुरान की आयतें लिखी हुई हैं, जिनका इस्लाम में विशेष धार्मिक महत्व है। उनका कहना है कि इन आयतों का सम्मान किया जाना चाहिए और इन्हें केवल सजावटी आभूषण या फैशन के तौर पर इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए।

पोस्ट हटाने और माफी की मांग
अब्बास हफीज ने नोटिस में करीना कपूर खान से इंस्टाग्राम पोस्ट हटाने, इस मामले में माफी मांगने और भविष्य में इस तरह की घटना दोबारा नहीं होने का आश्वासन देने की मांग की है। उनका कहना है कि धार्मिक महत्व से जुड़ी ऐतिहासिक धरोहर के इस्तेमाल में संवेदनशीलता बरती जानी चाहिए।
और पढ़े  भोपाल में दिवाली की रात आग का तांडव: तीसरी मंजिल पर फंसा परिवार, 40 फीट ऊंचाई से रस्सी के सहारे तीनों को बचाया
  • Related Posts

    भोपाल में दिवाली की रात आग का तांडव: तीसरी मंजिल पर फंसा परिवार, 40 फीट ऊंचाई से रस्सी के सहारे तीनों को बचाया

    दीपावली की खुशियों के बीच राजधानी में आग लगने की घटनाओं ने दहशत फैला दी। घोड़ा नक्कास इलाके में एक दुकान में लगी आग तेजी से ऊपर की मंजिलों तक…

    भोपाल: MP में 12 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, बैतूल, पन्ना, अलीराजपुर, नर्मदापुरम, हरदा के एसपी बदलें

    प्रदेश में पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। गृह विभाग ने कल देर रात 12 आईपीएस अधिकारियों की तबादला सूची जारी की। आदेश के तहत नर्मदापुरम, बैतूल,…