देहरादून: भांजे गौरव चौधरी की हत्या में मामा, पत्नी और बेटा गिरफ्तार, एक कमरे के बंटवारे को लेकर था विवाद

रायपुर थाना क्षेत्र के तरला अधोईवाला में पैतृक संपत्ति के विवाद में मामा ने अपने परिवार के साथ मिलकर भांजे गौरव चौधरी की हत्या कर दी। सामने आया कि मां की मृत्यु के बाद पैतृक मकान में एक कमरे के बंटवारे को लेकर परिवार के तीन भाई-बहनों के बीच विवाद चल रहा था। सोमवार को इसी विवाद ने खूनी रूप ले लिया। दोनों पक्षों के बीच हुई मारपीट के दौरान चाकू और खुखरी से हमला किया गया, जिसमें गौरव के सीने पर गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

 

पुलिस ने मामले में मुख्य आरोपी मामा नितिन उर्फ राजेश, उसके बेटे रोहित और पत्नी कविता को घटना के 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल चाकू और खुखरी भी बरामद कर ली गई है।

और पढ़े  देहरादून- राजधानी में 24 घंटे के भीतर चौथी हत्या से सनसनी, बसंत विहार क्षेत्र में मिला व्यक्ति का शव
  • Related Posts

    असम: गुवाहाटी के नजदीक कोलकाता-सैरांग एक्सप्रेस के छह कोच पटरी से उतरे, कई यात्री घायल, बचाव अभियान जारी

    असम के गुवाहाटी के बाहरी इलाके में बुधवार सुबह बड़ा रेल हादसा हो गया। यहां डिगारू रेलवे स्टेशन के पास कोलकाता-सैरांग एक्सप्रेस के कम से कम छह डिब्बे पटरी से…

    रुड़की: भगवानपुर में पुलिस और बदमाशों की मुठभेड़, पैर में गोली लगने से गौ-तस्कर गिरफ्तार, साथी फरार

    मंगलवार रात भगवानपुर क्षेत्र उस वक्त गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा, जब पुलिस और बदमाशों के बीच आमने-सामने की मुठभेड़ हो गई। पुलिस द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई में…