केदारनाथ धाम: बाबा केदार की चल विग्रह उत्सव डोली ने मंदिर में किया प्रवेश, कल भाई दूज पर बंद होंगे कपाट

केदारनाथ मंदिर के कपाट बंद होने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। आज बाबा केदार की चल विग्रह उत्सव डोली ने मंदिर में प्रवेश किया। बुधवार सुबह 8:30 बजे मंदिर के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे। कपाट बंद होने के बाद बाबा केदार की डोली शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर, ऊखीमठ के लिए रवाना होगी।

 

कपाट बंद होने के कार्यक्रम को देखते हुए जिलाधिकारी विशाल मिश्रा मंगलवार को केदारनाथ धाम पहुंचे। उन्होंने मंदिर परिसर और आसपास की व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। अधिकारियों से साफ-सफाई, पेयजल, विद्युत, आवास और स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी लेते हुए जरूरी निर्देश दिए।

 

श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए पुलिस विभाग की ओर से सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन के इंतजाम किए गए हैं। स्वास्थ्य, आपदा प्रबंधन, लोक निर्माण, पेयजल, विद्युत और नगर निकाय सहित संबंधित विभागों को भी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन और पुलिस की ओर से कपाट बंद होने के कार्यक्रम को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने की तैयारियां की जा रही हैं।

और पढ़े  दिवाली से पहले उजड़ी खुशियां: एक ही परिवार के तीन समेत 4 लोगों की मौत, कार काटकर निकाले शव
  • Related Posts

    असम: गुवाहाटी के नजदीक कोलकाता-सैरांग एक्सप्रेस के छह कोच पटरी से उतरे, कई यात्री घायल, बचाव अभियान जारी

    असम के गुवाहाटी के बाहरी इलाके में बुधवार सुबह बड़ा रेल हादसा हो गया। यहां डिगारू रेलवे स्टेशन के पास कोलकाता-सैरांग एक्सप्रेस के कम से कम छह डिब्बे पटरी से…

    रुड़की: भगवानपुर में पुलिस और बदमाशों की मुठभेड़, पैर में गोली लगने से गौ-तस्कर गिरफ्तार, साथी फरार

    मंगलवार रात भगवानपुर क्षेत्र उस वक्त गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा, जब पुलिस और बदमाशों के बीच आमने-सामने की मुठभेड़ हो गई। पुलिस द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई में…