उत्तरकाशी: भाई दूज पर कल बंद होंगे यमुनोत्री मंदिर के कपाट, फिर 6 माह खरसाली में होगी मां यमुना की पूजा

भैयादूज के पावन पर्व पर बुधवार को वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक अनुष्ठानों के बीच विश्व प्रसिद्ध यमुनोत्री धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे। इसके साथ ही छह माह तक चलने वाली शीतकालीन पूजा-अर्चना का क्रम मां यमुना के मायके खरसाली स्थित यमुना मंदिर में शुरू हो जाएगा। कपाट बंद होने के बाद मां यमुना की उत्सव डोली सोमेश्वर महाराज की अगुवाई में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ अपने शीतकालीन प्रवास खरसाली के लिए रवाना होगी।

यमुनोत्री मंदिर समिति के अनुसार, बुधवार 11 नवंबर 2026 को शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि, अनुराधा नक्षत्र, सौम्य योग और धनु लग्न में सुबह 10:28 बजे कपाट बंद करने का मुहूर्त निर्धारित किया गया है। इस दौरान वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ मां यमुना की विशेष पूजा-अर्चना की जाएगी। इसके बाद मां यमुना की उत्सव डोली सोमेश्वर महाराज की अगुवाई में यमुनोत्री धाम से खरसाली के लिए प्रस्थान करेगी।
मंदिर समिति के सचिव सुनील उनियाल एवं प्रवक्ता पुरुषोत्तम उनियाल ने बताया कि कपाट बंद होने के बाद मां यमुना की उत्सव डोली पारंपरिक वाद्ययंत्रों और धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ खरसाली पहुंचेगी। शाम को खरसाली गांव पहुंचने पर स्थानीय श्रद्धालु और ग्रामीण पारंपरिक तरीके से मां यमुना की डोली का भव्य स्वागत करेंगे। उन्होंने बताया कि शीतकाल के दौरान श्रद्धालु खरसाली स्थित मां यमुना के प्राचीन मंदिर में दर्शन एवं पूजा-अर्चना कर सकेंगे। कपाट बंद होने के साथ ही मां यमुना की शीतकालीन पूजा-अर्चना भी खरसाली में संपन्न होगी।
और पढ़े  बदरीनाथ हाईवे पर हादसा: देर रात लामबगड़ के पास पिकअप और कार की टक्कर, 12 लोग घायल
  • Related Posts

    असम: गुवाहाटी के नजदीक कोलकाता-सैरांग एक्सप्रेस के छह कोच पटरी से उतरे, कई यात्री घायल, बचाव अभियान जारी

    असम के गुवाहाटी के बाहरी इलाके में बुधवार सुबह बड़ा रेल हादसा हो गया। यहां डिगारू रेलवे स्टेशन के पास कोलकाता-सैरांग एक्सप्रेस के कम से कम छह डिब्बे पटरी से…

    रुड़की: भगवानपुर में पुलिस और बदमाशों की मुठभेड़, पैर में गोली लगने से गौ-तस्कर गिरफ्तार, साथी फरार

    मंगलवार रात भगवानपुर क्षेत्र उस वक्त गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा, जब पुलिस और बदमाशों के बीच आमने-सामने की मुठभेड़ हो गई। पुलिस द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई में…