उत्तराखंड- मौसम अपडेट: पहाड़ों का गिरेगा पारा, मैदान में सुबह-शाम ठंड, पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी के आसार

जलवायु परिवर्तन और मौसम के बदले पैटर्न का सीधा असर उत्तराखंड के तापमान में देखने को मिल रहा है। अक्तूबर के आखिरी दिनों में हुई बारिश-बर्फबारी का भले नवंबर के पहले सप्ताह के कुछ दिनों में असर देखने को मिला लेकिन बीते कुछ दिनों में मैदान से पहाड़ तक का तापमान सामान्य के आसपास दर्ज किया गया।

मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार आने वाले दिनों में हल्की बारिश व बर्फबारी का अनुमान है। ऐसे में पहाड़ों के तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। जबकि मैदानी इलाकों में फिलहाल सुबह-शाम ही ठंड का अहसास होगा। केंद्र ने आज 10 नवंबर के लिए उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना है। जबकि 3300 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने का भी अनुमान है।

आने वाले दिनों की बात करें तो 14 नवंबर तक प्रदेश भर में मौसम का मिजाज कुछ ऐसा ही रहेगा। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि पहाड़ों में बदलने वाले मौसम का मैदानी इलाकों के तापमान में ज्यादा असर देखने को नहीं मिलेगा। वहीं, सोमवार के आंकड़ों पर नजर डालें तो देहरादून का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री इजाफे के साथ 29.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान भी सामान्य से दो डिग्री बढ़ोतरी के साथ 14.4 डिग्री रहा। ऐसा ही हाल प्रदेश के अन्य इलाकाें में रहा। दिन भर चटक धूप खिलने से दिन के समय ठंड का अहसास कम हुआ।
और पढ़े  39वें राष्ट्रीय खेल: पदक दिलाने वाले 22 खेलों पर उत्तराखंड का विशेष फोकस, लंबी छलांग लगाने की तैयारी
  • Related Posts

    असम: गुवाहाटी के नजदीक कोलकाता-सैरांग एक्सप्रेस के छह कोच पटरी से उतरे, कई यात्री घायल, बचाव अभियान जारी

    असम के गुवाहाटी के बाहरी इलाके में बुधवार सुबह बड़ा रेल हादसा हो गया। यहां डिगारू रेलवे स्टेशन के पास कोलकाता-सैरांग एक्सप्रेस के कम से कम छह डिब्बे पटरी से…

    देहरादून- राजधानी में 24 घंटे के भीतर चौथी हत्या से सनसनी, बसंत विहार क्षेत्र में मिला व्यक्ति का शव

    देहरादून में 24 घंटे के भीतर हत्या की चौथी घटना सामने आई है। बसंत विहार थाना क्षेत्र के चोरखला में मस्जिद के पास 55 वर्षीय सलीम का शव मिला है।…