UP: छठ पूजा पर एक्सप्रेसवे पर यात्रियों के लिए होंगे विशेष इंतजाम, अवकाश रद्द, मुस्तैद रहेगा यूपीडा का स्टाफ

छठ पूजा पर उत्तर प्रदेश के एक्सप्रेसवे पर बढ़ने वाले यातायात दबाव को देखते हुए उप्र एक्सप्रेसवेज औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीडा) ने यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए विशेष इंतजाम किए हैं।

सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर सभी संबंधित एक्सप्रेसवे पर अतिरिक्त संसाधनों के साथ व्यवस्थाओं का पूरी क्षमता से संचालन किया जा रहा है। यातायात सुचारु रखने और यात्रियों को त्वरित सहायता उपलब्ध कराने के लिए विशेष सतर्कता बरती जा रही है।
त्योहारों के दौरान सड़क सुरक्षा एवं यातायात प्रबंधन से जुड़े सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के अवकाश निरस्त कर दिए गए हैं। पूरा स्टाफ यात्रियों की सुरक्षित और सुगम यात्रा के लिए मुस्तैद रहेगा। यूपीडा ने वाहन चालकों से अपील की है कि यातायात बढ़ने से कुछ स्थानों पर प्रतीक्षा करनी पड़ सकती है।
ऐसे में जल्दबाजी न करें, धैर्य बनाए रखें और यातायात नियमों का पालन करते हुए व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें। योगी सरकार का संकल्प है कि त्योहारों की खुशियां हर परिवार तक सुरक्षित पहुंचें।
और पढ़े  अयोध्या मंडल में परिवहन मेले का भव्य आयोजन, 18.78 लाख रुपये का बकाया राजस्व जमा
  • Related Posts

    SIR- पूर्व मतदाता भर सकेंगे फार्म-6, धारा-31 के तहत नहीं होगी कार्रवाई, पढ़ें अपडेट..

    चुनाव आयोग ने उन पूर्व मतदाताओं को राहत दी है, जिनका नाम वर्तमान सूची में नहीं है। विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण से पहले पंजीकृत रहे मतदाता बिना किसी भय के फार्म-6…

    टिकट दिखाने में देरी पर यात्री का किया अपमान: ‘अंगूठाछाप हो, तुम्हारी शक्ल से नफरत है’, कहने वाली TTE निलंबित

    वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई रेलवे स्टेशन पर टिकट दिखाने में थोड़ी देर क्या हुई, महिला टीटीई सरिता वर्मा यात्री पर बरस पड़ीं। उन्होंने स्टाफ के सामने यात्री को अपमानित करते हुए…