SIR- पूर्व मतदाता भर सकेंगे फार्म-6, धारा-31 के तहत नहीं होगी कार्रवाई, पढ़ें अपडेट..

चुनाव आयोग ने उन पूर्व मतदाताओं को राहत दी है, जिनका नाम वर्तमान सूची में नहीं है। विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण से पहले पंजीकृत रहे मतदाता बिना किसी भय के फार्म-6 जमा कर सकेंगे।

इसके लिए उनके विरुद्ध लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1950 की धारा-31 के तहत कोई कार्रवाई नहीं होगी। यह छूट तभी मिलेगी, जब उनका नाम किसी अन्य विधानसभा क्षेत्र में पंजीकृत न हो और फार्म-6 में घोषणा विधिसम्मत हो।
आयोग ने जिला निर्वाचन अधिकारियों को निर्देशों का पालन सुनिश्चित कराने को कहा है। साथ ही इसकी जानकारी निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों और सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को भी देने के लिए कहा गया है।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने प्रदेश के सभी पात्र नागरिकों से अपील की है। वे वर्तमान मतदाता सूची में अपना नाम अवश्य जांचें। यदि नाम नहीं है, तो बिना किसी भय या संकोच के फार्म-6 जमा कर आवेदन करें।
और पढ़े  UP: भाजपा के अभेद्य किले में दलित कार्ड से सेंध लगाएगी सपा, पश्चिम की 140 सीटों के लिए बिसात
  • Related Posts

    टिकट दिखाने में देरी पर यात्री का किया अपमान: ‘अंगूठाछाप हो, तुम्हारी शक्ल से नफरत है’, कहने वाली TTE निलंबित

    वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई रेलवे स्टेशन पर टिकट दिखाने में थोड़ी देर क्या हुई, महिला टीटीई सरिता वर्मा यात्री पर बरस पड़ीं। उन्होंने स्टाफ के सामने यात्री को अपमानित करते हुए…

    UP: भाजपा के अभेद्य किले में दलित कार्ड से सेंध लगाएगी सपा, पश्चिम की 140 सीटों के लिए बिसात

    भारतीय जनता पार्टी के अभेद्य सियासी किले में दलित कार्ड के जरिये सेंध लगाने की तैयारी कर रही समाजवादी पार्टी आगरा से विधानसभा चुनाव-2027 का औपचारिक शंखनाद करने जा रही…