उत्तराखंड: दिवाली पर आज मैदानों में शुष्क रहेगा मौसम, पहाड़ों में बारिश-कोहरा बढ़ाएगा ठंड, 5 दिन अलर्ट

उत्तराखंड में दीपावली में मौसम साफ रहेगा। हालांकि पर्वतीय इलाकों में पारा गिरने और हल्का कोहरा छाने से सुबह-शाम के समय ठंड बढ़ने के आसार हैं। इसके साथ ही तापमान में भी गिरावट देखने को मिलेगी। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार आठ नवंबर को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा 3300 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने का भी अनुमान है। हालांकि प्रदेश के अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा।

आने वाले दिनों की बात करें तो 11 नवंबर तक प्रदेश भर में मौसम का मिजाज कुछ ऐसा ही रहेगा। 12 नवंबर को प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहेगा। इसके बाद 13 नवंबर को एक बार फिर पर्वतीय जिलों के कुछ इलाकों में मौसम बिगड़ने के आसार हैं।
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि पर्वतीय जिलों या ऊंचाई वाले इलाकों में होने वाले बदलाव का सीधा असर मैदान के तापमान में भी देखने को मिलेगा। शनिवार के मौसम की बात करें तो प्रदेश भर का तापमान सामान्य के आसपास रहा। जिसके चलते ठंड का अहसास कम हुआ। खासकर पर्वतीय इलाकों में दिन के समय मौसम सुहाना रहा।

आंकड़ों पर नजर डालें तो दिन में दून का अधिकतम तापमान सामान्य से 1.8 डिग्री इजाफे के साथ 28.6 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि रात का न्यूनतम तापमान भी सामान्य से 3.3 डिग्री बढ़ोतरी के साथ 15.5 डिग्री रहा। ऐसा ही हाल प्रदेश के अन्य इलाकों का भी रहा।

और पढ़े  उत्तरकाशी: भाई दूज पर कल बंद होंगे यमुनोत्री मंदिर के कपाट, फिर 6 माह खरसाली में होगी मां यमुना की पूजा
  • Related Posts

    पटाखे का लालच देकर कर दी हैवानियत: उत्तराखंड में आठ साल की बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार, इलाके में आक्रोश

    काशीपुर आईटीआई क्षेत्र में मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। एक युवक ने आठ साल की मासूम बच्ची को पटाखे दिलाने का लालच दिया और झाड़ियों में…

    असम: गुवाहाटी के नजदीक कोलकाता-सैरांग एक्सप्रेस के छह कोच पटरी से उतरे, कई यात्री घायल, बचाव अभियान जारी

    असम के गुवाहाटी के बाहरी इलाके में बुधवार सुबह बड़ा रेल हादसा हो गया। यहां डिगारू रेलवे स्टेशन के पास कोलकाता-सैरांग एक्सप्रेस के कम से कम छह डिब्बे पटरी से…