राजस्थान का मौसम: नवंबर में क्यों पड़ रही इतनी गर्मी? बाड़मेर में पारा 38 डिग्री पार, जानिए बाकी शहरों के हाल

राजस्थान में नवंबर के महीने में भी गर्मी के तेवर कम नहीं हो रहे हैं। रविवार को प्रदेश के कई शहरों में दिन का तापमान सामान्य से दो से पांच डिग्री सेल्सियस तक ज्यादा दर्ज किया गया। बाड़मेर में अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। पिछले दस साल में यह दूसरा मौका है, जब नवंबर में बाड़मेर का तापमान इस स्तर तक पहुंचा है।

जयपुर, चित्तौड़गढ़, जैसलमेर, चूरू सहित कई शहरों में भी तेज धूप के कारण दिन में गर्मी का असर बना रहा। रात के तापमान में भी बढ़ोतरी होने से लोगों को सुबह और देर रात मिलने वाली ठंडक कम महसूस हो रही है।

 

एंटी साइक्लोन से कमजोर पड़ी ठंडी हवाएं

मौसम में इस बदलाव की वजह राजस्थान के दक्षिण-पश्चिमी हिस्से में बना एंटी साइक्लोनिक सिस्टम है। इसके प्रभाव से उत्तरी हवाएं कमजोर पड़ रही हैं, जबकि पश्चिमी हवाओं का असर बढ़ गया है। इसके चलते आसमान साफ रहने और दिनभर तेज धूप निकलने से तापमान में बढ़ोतरी हो रही है।

 

मौसम के इस बदलाव का असर खासतौर पर पश्चिमी राजस्थान में दिखाई दे रहा है। नवंबर के शुरुआती दिनों में ही बाड़मेर सहित कई जिलों में दिन का तापमान सामान्य से काफी ऊपर बना हुआ है। पिछले दस साल में दूसरी बार नवंबर में पश्चिमी राजस्थान में इस तरह की गर्मी देखने को मिल रही है।

 

रात में भी कम हुई ठंडक, सामान्य से 5 डिग्री तक ज्यादा तापमान

दिन के साथ रात का तापमान भी सामान्य से ऊपर बना हुआ है। बाड़मेर, पाली, जैसलमेर, बीकानेर, श्रीगंगानगर और चूरू में न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन से पांच डिग्री सेल्सियस ज्यादा दर्ज किया जा रहा है।

और पढ़े  SIR: ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव, फॉर्म-6 और घोषणा पत्र को किया अलग, अब इस तरह जुड़ेगा नाम

 

रविवार को प्रदेश में सबसे ठंडी रात माउंट आबू में रही। यहां न्यूनतम तापमान 12.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से करीब चार डिग्री ज्यादा है। इससे साफ है कि प्रदेश के पर्वतीय इलाके में भी अभी अपेक्षित ठंडक नहीं पड़ रही है।

अगले एक सप्ताह मौसम साफ, धूप से नहीं मिलेगी राहत

मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार, प्रदेश में अगले एक सप्ताह तक मौसम साफ रहने की संभावना है। इस दौरान आसमान में बादल छाने या बारिश की संभावना नहीं है। दिन में तेज धूप रहने से कुछ शहरों में अधिकतम तापमान में मामूली बढ़ोतरी भी हो सकती है।

 

  • Related Posts

    ईरान-अमेरिका तनाव: ट्रंप ने उतारी टास्क फोर्स, इराक से सीमा बंद करने को कहा, कतर के पीएम से करेंगे मुलाकात

    ईरान पर आर्थिक और सैन्य दबाव बढ़ाने के लिए अमेरिका ने दो मोर्चों पर कार्रवाई तेज कर दी है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप सोमवार को कतर के प्रधानमंत्री से मुलाकात करने की…

    दिवाली की रात कई जगह अग्निकांड: मुंबई, उज्जैन से दिल्ली और ओडिशा तक आग, कहां-कैसे हुआ रेस्क्यू, कितना नुकसान?

    दिवाली की रात देश के कई राज्यों में आग लगने की घटनाएं सामने आईं। महाराष्ट्र के मुंबई, ठाणे, नागपुर, नवी मुंबई और पुणे से लेकर दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश…