राजा मोहम्मद जुलकरनैन खान: PoK के पूर्व राष्ट्रपति का निधन, 93 साल की उम्र में इस्लामाबाद में ली अंतिम सांस

पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) के पूर्व राष्ट्रपति राजा मोहम्मद जुलकरनैन खान का निधन हो गया है। वह 93 वर्ष के थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने शनिवार को इस्लामाबाद के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली। वह कुछ समय से बीमार थे।

डॉन अखबार की रिपोर्ट के अनुसार, उनके निधन पर रविवार को PoK में एक दिन के राजकीय शोक की घोषणा की गई है। अधिकारियों ने उनके पैतृक शहर कासगुमा में पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार करने का फैसला किया है। रविवार सुबह 11 बजे नमाज-ए-जनाजा के बाद उन्हें सुपुर्द-ए-खाक किया जाना था।
श्रीनगर और दिल्ली में हुई थी शुरुआती पढ़ाई
राजा मोहम्मद जुलकरनैन खान का जन्म 15 मार्च 1933 को हुआ था। उन्होंने शुरुआती शिक्षा श्रीनगर और दिल्ली में हासिल की। इसके बाद 13 साल की उम्र में वह पाकिस्तान के मुर्री स्थित लॉरेंस कॉलेज, घोड़ा गली में दाखिल हुए। कॉलेज में उनके साथ पढ़ने वालों में पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री जफरुल्लाह जमाली और बलूचिस्तान के पूर्व मुख्यमंत्री सरदार अकबर बुगती भी शामिल थे।
1960-61 में शुरू किया था राजनीतिक सफर

  • राजा जुलकरनैन खान ने 1960-61 में राजनीति में कदम रखा था।
  • उस समय वह PoK के पूर्व राष्ट्रपति और मोहम्मद अली जिन्ना के निजी सचिव रहे केएच खुर्शीद के सहयोगी बने थे।

उनके निधन पर PoK की कथित विधानसभा के अध्यक्ष चौधरी तारिक फारूक ने शोक जताया। उन्होंने इसे क्षेत्र के राजनीतिक, संसदीय और सामाजिक हलकों के लिए बड़ी क्षति बताया। PoK के पूर्व प्रधानमंत्री सरदार तनवीर इलियास ने भी राजा जुलकरनैन खान के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया।

और पढ़े  ईरान के केशम द्वीप पर अमेरिका का हमला: सुनाई दिए कई धमाके, आसमान में दिखे लड़ाकू विमान
  • Related Posts

    राम मंदिर कभी नहीं जाऊंगा मैं मथुरा जाऊंगा: टीएमसी सांसद कीर्ति आजाद का बड़ा बयान, BJP पर क्या आरोप लगाए?

    तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के सांसद कीर्ति आजाद ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर तीखा हमला बोला। उन्होंने राम मंदिर को लेकर भाजपा के बार-बार दिए जाने वाले बयानों…

    2026 दिवाली की रौनक से जगमगाया भारत, जानें लक्ष्मी पूजन का समय..

    8 नवंबर को देशभर में दीपावली का पर्व मनाया जा रहा है। यह त्योहार माता लक्ष्मी और भगवान गणेश की आराधना के लिए विशेष महत्व रखता है। मान्यता है कि…