राम मंदिर कभी नहीं जाऊंगा मैं मथुरा जाऊंगा: टीएमसी सांसद कीर्ति आजाद का बड़ा बयान, BJP पर क्या आरोप लगाए?

तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के सांसद कीर्ति आजाद ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर तीखा हमला बोला। उन्होंने राम मंदिर को लेकर भाजपा के बार-बार दिए जाने वाले बयानों पर सवाल उठाया और आरोप लगाया कि पार्टी अपने राजनीतिक फायदे के लिए धर्म और धार्मिक भावनाओं का इस्तेमाल कर रही है। सांसद ने कहा कि वह कामाख्या मंदिर गए हैं, लेकिन अयोध्या के राम मंदिर नहीं गए और भविष्य में भी वहां जाने का उनका कोई इरादा नहीं है।

 

उनकी यह टिप्पणी समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के 12 दिसंबर को अयोध्या स्थित राम मंदिर और हनुमानगढ़ी मंदिर जाने के प्रस्तावित दौरे को लेकर जारी राजनीतिक विवाद के बीच आई है। भाजपा ने अखिलेश यादव के इस दौरे की आलोचना करते हुए इसे चुनाव से पहले राजनीतिक कवायद बताया है। पार्टी का आरोप है कि सपा प्रमुख धार्मिक स्थलों पर जाकर राजनीतिक लाभ हासिल करना चाहते हैं।

 

कामाख्या मंदिर जाने पर क्या हिंदू नहीं रह जाता?
मीडिया से बातचीत में कीर्ति आजाद ने कहा कि उन्हें समझ नहीं आता कि भाजपा बार-बार राम मंदिर की बात क्यों करती है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा वसूली करती है और मंदिरों में मिलने वाले चंदे की चोरी में शामिल है। आजाद ने कहा, ‘मैं राम मंदिर नहीं गया हूं, लेकिन कामाख्या मंदिर गया हूं। क्या भाजपा का कहना है कि अगर कोई मां कामाख्या की पूजा करता है तो वह हिंदू नहीं है? मैं मां कामाख्या की पूजा करता हूं, लेकिन राम मंदिर नहीं गया हूं।’

माता सीता की अग्निपरीक्षा और परित्याग पर उठाए सवाल
तृणमूल कांग्रेस सांसद ने कहा, ‘मैं माता सीता की जन्मभूमि से आता हूं। माता सीता को अग्निपरीक्षा देनी पड़ी थी और उसमें सफल होने के बाद भी उन्हें त्याग दिया गया। क्या किसी इंसान के लिए अपनी पत्नी के साथ ऐसा बर्ताव करना सही है, उससे अग्निपरीक्षा लेना और फिर उसके सफल होने के बाद भी उसे छोड़ देना? यह सही नहीं है। मैं कामाख्या मंदिर और त्रिपुरा सुंदरी मंदिर जाता हूं। तो क्या इसका मतलब यह है कि मैं हिंदू नहीं हूं?’ राम मंदिर जाने के सवाल पर अपना रुख दोहराते हुए, आजाद ने कहा, ‘मैं राम मंदिर नहीं गया हूं और न ही कभी जाऊंगा। मैं मथुरा जाऊंगा।’

और पढ़े  एक ही पेड़ पर लटके मिले छात्र-छात्रा के शव: कॉलेज गए थे दोनों, फिर नहीं लौटे घर, कपड़ों पर था खून
  • Related Posts

    2026 दिवाली की रौनक से जगमगाया भारत, जानें लक्ष्मी पूजन का समय..

    8 नवंबर को देशभर में दीपावली का पर्व मनाया जा रहा है। यह त्योहार माता लक्ष्मी और भगवान गणेश की आराधना के लिए विशेष महत्व रखता है। मान्यता है कि…

    राजा मोहम्मद जुलकरनैन खान: PoK के पूर्व राष्ट्रपति का निधन, 93 साल की उम्र में इस्लामाबाद में ली अंतिम सांस

    पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) के पूर्व राष्ट्रपति राजा मोहम्मद जुलकरनैन खान का निधन हो गया है। वह 93 वर्ष के थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने शनिवार को…