राजस्थान- अनूपगढ़-सूरतगढ़ रेलवे लाइन पर धमाका, ATS और आईबी जांच में जुटीं

राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में अनूपगढ़-सूरतगढ़ रेलवे लाइन पर मंगलवार देर रात जोरदार धमाका हुआ। अनूपगढ़ कस्बे के पास 50 जीबी गांव के नजदीक हुए इस ब्लास्ट से रेलवे ट्रैक को नुकसान पहुंचा है। पटरी के नीचे लगे सीमेंट के दो स्लीपर पूरी तरह टूट गए और पटरियों के बीच करीब दो फीट गहरा गड्ढा बन गया। धमाके की आवाज करीब 200 मीटर दूर तक सुनाई दी। सूचना मिलने पर पुलिस के साथ आईबी, सीआईडी और एंटी टेरेरिस्ट स्क्वॉड (ATS) की टीमें मौके पर पहुंचीं। पुलिस के अनुसार, घटना मंगलवार रात करीब 9:45 बजे की है। इससे लगभग 45 मिनट पहले इस रूट से पैसेंजर ट्रेन गुजरी थी। एहतियातन बुधवार सुबह नौ बजे तक इस लाइन पर चलने वाली ट्रेनों को रद्द किया गया है। मौके पर जांच और सुरक्षा से जुड़ी कार्रवाई जारी है।

 

ट्रेन गुजरने के करीब 45 मिनट बाद हुआ धमाका
रामसिंहपुर सीआई राम प्रताप के मुताबिक, मंगलवार रात करीब 8:30 बजे अनूपगढ़ जंक्शन से सूरतगढ़ की ओर जाने वाली ट्रेन रवाना हुई थी। ट्रेन करीब नौ बजे 50 जीबी गांव के पास से गुजरी। इसके लगभग 45 मिनट बाद रेलवे ट्रैक पर धमाका हुआ। आवाज सुनकर करीब 200 मीटर दूर स्थित ढाणी में रहने वाले ग्रामीण पटरियों की ओर पहुंचे। उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी। इसके बाद रात करीब 11 बजे पुलिस और अन्य अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे।

 

पटरी को जोड़ने वाले लॉक भी टूटे
धमाके की तीव्रता इतनी ज्यादा थी कि रेलवे पटरी के नीचे लगे दो सीमेंट स्लीपर टूट गए। पटरी और स्लीपर को जोड़ने वाले लॉक भी क्षतिग्रस्त हो गए। ट्रैक के बीच करीब दो फीट गहरा गड्ढा बन गया। रेलवे की टीम ने रात करीब दो बजे मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की और आसपास के लोगों से भी पूछताछ की।

और पढ़े  AI का असर: क्यों लगातार महंगे हो रहे हैं स्मार्टफोन्स? जानिए क्या है एआई और चिप संकट का असली खेल

 

 

IB, CID और ATS की टीमें कर रहीं जांच
घटना की जानकारी मिलने के बाद रात करीब दो बजे आईबी और सीआईडी की टीमें मौके पर पहुंचीं। रात सवा दो बजे एटीएस के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र कुमार भी घटनास्थल पर पहुंचे।
श्रीगंगानगर एसपी हरिशंकर ने बताया कि धमाके की तीव्रता और रेलवे ट्रैक को नुकसान पहुंचाने के पीछे किसका हाथ है, इसकी जांच की जा रही है। एफएसएल टीम मौके से नमूने लेकर उनकी जांच करेगी। फिलहाल धमाके के कारणों और इसके पीछे शामिल लोगों को लेकर कोई निष्कर्ष सामने नहीं आया है।

  • Related Posts

    गुवाहाटी में 5 हत्याओं के आरोपी का एनकाउंटर,अस्पताल में तोड़ा दम

    असम के शिवसागर में पुलिस फायरिंग की घटना में घनकांत गोगोई की मौत हो गई। उस पर गुवाहाटी में पांच लोगों की गोली मारकर हत्या करने की घटना में शामिल…

    हिंसक प्रदर्शन से बिगड़े देश के हालात- ?बांग्लादेश में सड़कों पर क्यों उतरे कपड़ा मजदूर

    बांग्लादेश में कपड़ा फैक्ट्री के कर्मचारी विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। ढाका और आसपास के औद्योगिक इलाकों में प्रदर्शन के दौरान हिंसा और पुलिस के साथ झड़पें हुई हैं। कई…