लखनऊ स्टेशन पर दृष्टि बाधित दिव्यांग यात्रियों को प्रदान की नई सुविधाएँ।

>उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल अपने सम्मानित यात्रियों विशेषकर दिव्यांगजनों को प्रदान की जाने वाली सेवाओं में सुधार की दिशा में नित नए विचारों को लागू करने के लिए सदैव तत्पर रहता है। चारबाग स्थित लखनऊ रेलवे स्टेशन पर यह परियोजना कार्यान्वयन भागीदार अनुप्रयास के सहयोग से स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक के कार्यक्रम “सीइंग इज बिलीविंग” के तहत एक पहल है।
● उत्तर रेलवे का लखनऊ स्टेशन दृष्टि बाधित दिव्यांगजन लोगों की यात्रा को सुगम बनांने एवं वगैर किसी बाहरी सहायता या न्यूनतम बाहरी सहायता के साथ सशक्त करने के लिए प्लेटफॉर्म संकेतक और ब्रेल (दृश्य विकलांगो द्वारा उपयोग में लाई जाने वाली विशिष्ट भाषा) संकेतक के साथ सामान्य संकेतको को स्थापित किया गया है जिसमे ब्रेल इंडिकेटर ,प्लेटफॉर्म इंडिकेटर्स, लिफ्ट साइन्स, टिकट काउंटर साइन्स और अन्य गाइडिंग साइन्स शामिल हैं इन संकेतको को सभी एफ.ओ.बी., प्रतीक्षालय, लिफ्ट, पानी और शौचालय सहित सभी प्रमुख कार्यालयों को कवर करने वाले सामान्य साइनेज पर लगाया गया है |
● दृष्टि बाधित दिव्यांग यात्रियों के लिए ब्रेल लिपि में अंकित साइनेज बोर्ड प्रथम श्रेणी हाल में एम० सी०ओ० के सामने एवं 2nd क्लास हाल में प्रवेश द्वार के निकट लगाये गये है जिसके माध्यम से दृष्टि बाधित दिव्यांगजन स्टेशन पर उपलब्ध यात्री सुविधाओ के स्थान को ज्ञात करके आसानी से पहुँच सकते है|
● दृष्टि बाधित दिव्यांग यात्रियों को उनके निर्धारित प्लेटफार्म पर जाने हेतु एवं स्टेशन पर उपलब्ध सुविधा स्थल जैसे- प्रतीक्षालय,प्रसाधन, पार्सल कार्यालय आदि तक सुगमतापूर्वक पहुँचने हेतु मार्किंग की गई है जिसे स्पर्श करके उक्त यात्री सुगमतापूर्वक वंचित स्थल तक पहुँच कसते है |
● दृष्टिबाधित यात्रियों की सहायता के लिए रेलवे स्टेशनों के बारे में बुनियादी जानकारी देने वाली ब्रेल पुस्तिका पूछताछ काउंटर पर उपलब्ध है।
● पोर्टेबल रैंप और एक व्हीलचेयर स्टेशन प्रबंधक के कार्यालय में उपलब्ध है, जिसका उपयोग लोग ट्रेन में चढ़ने-उतरने के लिए एवं व्हीलचेयर का उपयोग ट्रेन तक पहुँचने के लिए करते हैं।
● कम दृष्टि वाले यात्रियों का मार्गदर्शन करने के लिए सीढ़ियों पर रोशनी वाली परावर्तक पट्टियां लगाई गई हैं।
● भविष्य में महत्वपूर्ण स्थानों पर एक स्कैन करने योग्य क्यूआर कोड प्रदान किया जाएगा जिसका उपयोग सांकेतिक भाषा में वीडियो देखने के लिए किया जा सकता है जोकि दिव्यांग यात्रियों के लिए अत्यंत उपयोगी होगा |
ब्रेल साइनेज (संकेतको) की उपयोगिता:-
• प्लेटफार्मों के लिए ब्रेल संकेतकों की स्थापना से दृष्टिबाधित यात्रियों को सही प्लेटफॉर्म और सुविधाओं तक पहुँचने लिए दूसरे पर निर्भरता कम हो जाती है, जिससे उनके भटकने का जोखिम कम हो जाता है।
• ब्रेल में सामान्य संकेत दृष्टि बाधित दिव्यांगजनो को पुरुष और महिला शौचालय, पुरुष और महिला प्रतीक्षालय, दिव्यांग शौचालय, छात्रावास, क्लॉक रूम जैसी आवश्यक मूलभूत सुविधाओं की पहचान करने में मदद करते हैं। यह विशेष रूप से महिला यात्रियों और रात में विषम समय में यात्रा करने वाले दृष्टि बाधित दिव्यांगजन के लिए यात्रा करते समय दूसरों पर उनकी निर्भरता को कम करता है |
• ब्रेल मानचित्र दृष्टि बाधित दिव्यांगजन को स्टेशन का एक पूरा ओवरव्यू(over view ) देते हैं जिससे उन्हें उपलब्ध बुनियादी सुविधाओं के बारे में जानने में मदद मिलती हैं। इसमें प्लेटफार्मों, एफओबी की संख्या, लिफ्टों के बारे में जानकारी है |
• पोर्टेबल रैंप व्हीलचेयर का उपयोग करने वाले लोगों को गरिमा के साथ ट्रेनों में चढ़ने के लिए सशक्त बनाता है, खासकर महिला यात्रियों के लिए।
• सीढ़ियों पर परावर्तक पट्टियों की रोशनी से कम दृष्टि वाले व्यक्ति को चीजो पहचानने में मदद मिलती है।

और पढ़े  UP: आजम खां के बाद अब परिजन पर कसेगा ईडी का शिकंजा! मनी लॉन्ड्रिंग में ट्रस्ट भी हुआ शामिल, ये हैं पदाधिकारी
  • Related Posts

    नोएडा पीएनबी घोटाला: दिवाली से पहले बैंक प्रबंधन ने 50 खाताधारकों को लौटाए 22 करोड़, अब ब्याज का इंतजार

    पाई-1 के ऐच्छर गांव स्थित पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) की शाखा में खाताधारकों की जमा पूंजी में हेरफेर के मामले में बैंक प्रबंधन ने दिवाली से पहले रकम लौटानी शुरू…

    UP- कर्मचारियों को 30 दिन का बोनस, अधिकतम 6908 रुपये मिलेंगे, 75% रकम जीपीएफ में होगी, जानें कौन होगा पात्र

    प्रदेश सरकार ने राज्य के लाखों कर्मचारियों को बड़ा तोहफा देते हुए वर्ष 2025-2026 के लिए 30 दिन के तदर्थ बोनस के भुगतान को मंजूरी दे दी है। राज्यपाल की…