नोएडा के सेक्टर 62 में एक्यूआई 404 दर्ज किया गया है, जो ‘गंभीर’ श्रेणी में आता है। सेक्टर 39 और सेक्टर 150 में एक्यूआई का स्तर क्रमशः 365 और 343 दर्ज किया गया।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, अक्षरधाम मंदिर के आसपास के इलाके में एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 373 है, जिसे ‘बहुत खराब’ श्रेणी में रखा गया है।





