सीईसी के खिलाफ कांग्रेस का प्रतीकात्मक महाभियोग आज, कल दिल्ली में महारैली,राहुल-अखिलेश समेत कई नेता होंगे शामिल

विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ शनिवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रतीकात्मक ‘जन महाभियोग’ आयोजित करेगा। इस कार्यक्रम में विपक्ष के कई नेताओं के शामिल होने की संभावना है।

 

हर दल से एक नेता को बोलने का मौका

समाजवादी पार्टी के नेता हरेंद्र मलिक ने बताया कि ‘जन महाभियोग’ की कार्यवाही में प्रत्येक दल से केवल एक नेता बोलेगा। संबंधित दल का प्रमुख स्वयं बोल सकता है।

लोगों की तकलीफ और लोकतंत्र पर हमला होगा चर्चा में खास

कांग्रेस के लोकसभा में उपनेता गौरव गोगोई ने कहा कि एसआईआर और वोट चोरी से जुड़े सभी अहम मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। उन्होंने कहा कि लोगों की तकलीफ और लोकतंत्र पर हमले को चर्चा के जरिए सामने लाना है।

LIVE: खरगे आवास पर सीईसी के खिलाफ प्रतीकात्मक महाभियोग आज, कल महारैली; राहुल-अखिलेश समेत कई नेता होंगे शामिल

विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ शनिवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के 10, राजाजी मार्ग स्थित आवास पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रतीकात्मक ‘जन महाभियोग’ आयोजित करेगा। इस पूरी कार्यवाही की अध्यक्षता पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार करेंगी। खरगे प्रस्ताव पेश करेंगे, जबकि राहुल गांधी समापन वक्तव्य देंगे। विपक्षी दलों के प्रतिनिधि विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) और मतदाता सूची से जुड़े मुद्दे उठाएंगे। यह वास्तविक संवैधानिक महाभियोग प्रक्रिया नहीं, बल्कि विरोध  का प्रतीकात्मक आयोजन है।

और पढ़े  दिवाली पर खुशियां मनाने 'अपनों के पास' जाना महंगा, दिल्ली में निजी बसों के किराये में कई गुना उछाल
  • Related Posts

    एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित होंगे नए वायुसेना प्रमुख: आज संभालेंगे कमान, अमर प्रीत सिंह होंगे सेवानिवृत्त

    एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित आज (31 अक्तूबर) को भारतीय वायुसेना के नए प्रमुख का पदभार संभालेंगे। वह एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह की जगह लेंगे। अमर प्रीत सिंह 25…

    सरदार पटेल जयंती: PM पहुंचे स्टैच्यू ऑफ यूनिटी, लौहपुरुष को दी श्रद्धांजलि, कहा- उनका योगदान प्रेरणादायक

    सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती के अवसर पर देश भर में शनिवार यानी आज राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार सुबह गुजरात में स्टैच्यू…