यूपी पीईटी: आज 60 जिलों के 1300 परीक्षा केंद्रों में होगी परीक्षा, 12 लाख अभ्यर्थी हो सकते हैं शामिल

बंगाल की खाड़ी में उठे अर्नब तूफान से प्रदेश में शुक्रवार को भी बारिश के आसार हैं। इसे देखते हुए प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) में ओएमआर शीट व पेपर की सुरक्षा के लिए अतिरिक्त व्यवस्था के निर्देश दिए गए हैं। दूसरे दिन की परीक्षा में लगभग 12 लाख छात्र शामिल होंगे।

उप्र अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से समूह ग की भर्तियों के लिए अनिवार्य पीईटी का आयोजन किया जा रहा है। शुक्रवार को दूसरे दिन की परीक्षा होनी है। बारिश को देखते हुए आयोग ने सभी 60 जिलों को पेपर-ओएमआर की सुरक्षा के लिए निर्देश दिए हैं।
कहा गया है कि ट्रक आदि वाहनों में तिरपाल आदि की पर्याप्त व्यवस्था की जाए। साथ ही यह भी निर्देश संबंधित जिलों को दिए गए हैं कि रेलवे व बस स्टेशन पर भी ऐसी व्यवस्था की जाए कि अभ्यर्थियों को बरसात की वजह से कोई दिक्कत न हो। उनके रुकने आदि के लिए छांवदार व्यवस्था की जाए। बता दें कि दूसरे दिन की पीईटी में 12 लाख से अधिक अभ्यर्थी दो पालियों में 60 जिलों में परीक्षा में शामिल होंगे। आयोग का यह प्रयास है कि बरसात से परीक्षा व परीक्षार्थी दोनों प्रभावित न हों।
और पढ़े  एयर शो: पीएम मोदी, रक्षामंत्री राजनाथ और सीएम योगी कल आएंगे, बंद होंगे रास्ते, एसपीजी ने नमो घाट पर डाला डेरा
  • Related Posts

    बुलंदशहर- बड़ा हादसा: देर रात दो मंजिला निर्माणाधीन मकान अचानक ढहा, मलबे से निकाले दो पुरुष और एक महिला

    बुलंदशहर के छतारी कस्बे में देर रात एक बड़ा हादसा हुआ, जहां एक दो मंजिला निर्माणाधीन मकान अचानक ढह गया। इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। मकान के…

    UP- अमित शाह की मौजूदगी में आज तय होगा 2027 चुनाव का एजेंडा, जानिए शाह का मिनट टू मिनट कार्यक्रम

    विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारियों के बीच भाजपा शुक्रवार को प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में संगठन की ताकत, सरकार के कामकाज और आगामी चुनावी एजेंडे को धार देगी। बैठक में पेश…