जेल प्रशासन के अनुसार, सोमवार को उर्मिला से मिलने के लिए उत्तराखंड क्रांति दल से जुड़े नेता पहुंचे थे। इसके बाद मंगलवार को उत्तर प्रदेश से उनके भाई-बहन और बेटी मिलने के लिए पहुंचीं। जेल परिसर में अंदर मुलाकात हॉल में बैठकर उनकी बातचीत हुई। इसके बाद वह वापस चले गए। वहीं, उर्मिला सनावर ने जेल में खाने या अन्य किसी तरह की मांग नहीं की है। उन्हें सामान्य महिला बैरक में रखा गया है। सोमवार को जेल में हुई नियमित परेड में भी उर्मिला शामिल हुई थीं।
बता दें कि पूर्व विधायक सुरेश राठौर की बेटी दीपिका राठौर ने रानीपुर कोतवाली में उर्मिला सनावर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। रंगदारी सहित प्रभावी धाराओं में मामला दर्ज कर रविवार को सहारनपुर से पुलिस ने उर्मिला को गिरफ्तार किया था। इसके बाद उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया था।