बदरीनाथ धाम: 15 दिन बाद बीकेटीसी के अस्थायी कर्मचारियों की हड़ताल हुई खत्म, मांगों पर बनी उच्चस्तरीय कमेटी

बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अस्थायी कर्मचारियों का चला आ रहा क्रमिक अनशन आज बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत दिवेदी की पहल और सकारात्मक बातचीत के बाद कर्मचारियों ने अपनी हड़ताल खत्म कर दी है। पिछले 15 दिनों से ‘वन टाइम सेटलमेंट’ और ‘समान वेतन समान अधिकार’ जैसी प्रमुख मांगों को लेकर बीकेटीसी के अस्थायी कर्मचारी बदरीनाथ धाम में क्रमिक अनशन पर बैठे थे।

बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत दिवेदी ने मंगलवार को बद्रीनाथ धाम में अनशनकारियों और उनके प्रतिनिधियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। इस दौरान 22 मार्च 2025 को वेतन वृद्धि को लेकर बनाई गई कमेटी की संस्तुतियों पर भी चर्चा की गई।
कर्मचारियों की समस्याओं के स्थायी और निष्पक्ष समाधान के लिए बोर्ड के दोनों उपाध्यक्षों, वरिष्ठ अधिकारियों और प्रशासनिक अधिकारियों को शामिल करते हुए एक उच्च स्तरीय कमेटी का गठन कर दिया गया है। समिति ने आश्वासन दिया है कि आगामी 15 दिनों के भीतर कर्मचारियों के मांग पत्र पर पूरी गंभीरता से विचार कर एक सम्मानजनक समाधान निकाला जाएगा। सकारात्मक बातचीत के बाद कर्मचारियों ने राहत की सांस ली। हड़ताल समाप्त होने के बाद कर्मचारियों ने खुशी है।
और पढ़े  ऊधमसिंह नगर: तंत्र-मंत्र के नाम पर वन्यजीवों के अंगों का कारोबार, जंगली सुअर का दांत बरामद, एक गिरफ्तार
  • Related Posts

    उत्तराखंड विधानसभा सत्र: CM धामी बोले-कांग्रेस के पाप धोने का काम कर रही है हमारी सरकार, सफाई जारी रहेगी

    मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि गैरसैंण में आयोजित विधानसभा का यह सत्र मौजूदा सरकार के कार्यकाल का अंतिम सत्र था। इस साल यहां विधानसभा के दो सत्र आयोजित किए गए।…

    अल्मोड़ा: प्रेमी के पहली पत्नी के पास लौटने से नाराज महिला ने किया हंगामा, पेड़ पर चढ़कर दी आत्महत्या की धमकी

    प्रेमी के पहली पत्नी और बच्चों के पास लौटने से नाराज महिला ने मंगलवार को अल्मोड़ा कलेक्ट्रेट स्थित एसडीएम कोर्ट में जमकर हंगामा किया। महिला ने आत्महत्या करने की धमकी भी…