ऊधमसिंह नगर- पैकेजिंग कंपनी में भीषण आग: 30-35 लाख रुपये के सामान के जलने का अनुमान, किच्छा और रुद्रपुर से दमकल पहुंची

किच्छा शहर के ग्राम मलसा गिरधरपुर स्थित जिंदल पैकेजिंग कंपनी में रविवार देर रात भीषण आग लग गई। इस घटना में कंपनी का 30 से 35 लाख रुपये का सामान जलकर राख होने का अनुमान है।आग पर काबू पाने के लिए किच्छा और रुद्रपुर से दमकल गाड़ियों को बुलाया गया।

 

बताया जा रहा है कि आग रात लगभग सवा नौ बजे बिजली के शार्ट सर्किट के कारण लगी। यह कंपनी प्लास्टिक का घरेलू सामान और विभिन्न उद्योगों के लिए पैकेजिंग पैकेट बनाती है। कंपनी अधिकारियों के अनुसार, आग से मशीनें, तैयार माल और कच्चा माल पूरी तरह जल गए। आग लगने की सूचना मिलते ही फायर स्टेशन प्रभारी चंद्र प्रकाश के निर्देश पर बचाव कार्य शुरू किया गया। रुद्रपुर से दो और किच्छा से एक दमकल वाहन घटनास्थल पर पहुंचा। तीनों दमकल कर्मियों ने लगातार पानी की पंपिग कर लगभग एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। इस अग्निकांड में किसी प्रकार की जनहानि होने की सूचना नहीं है।

और पढ़े  उत्तराखंड: खानपुर विधायक उमेश कुमार का बड़ा एलान, कल सदन से देंगे इस्तीफा, विपक्ष पर लगाए आरोप
  • Related Posts

    उत्तराखंड विधानसभा सत्र: CM धामी बोले-कांग्रेस के पाप धोने का काम कर रही है हमारी सरकार, सफाई जारी रहेगी

    मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि गैरसैंण में आयोजित विधानसभा का यह सत्र मौजूदा सरकार के कार्यकाल का अंतिम सत्र था। इस साल यहां विधानसभा के दो सत्र आयोजित किए गए।…

    अल्मोड़ा: प्रेमी के पहली पत्नी के पास लौटने से नाराज महिला ने किया हंगामा, पेड़ पर चढ़कर दी आत्महत्या की धमकी

    प्रेमी के पहली पत्नी और बच्चों के पास लौटने से नाराज महिला ने मंगलवार को अल्मोड़ा कलेक्ट्रेट स्थित एसडीएम कोर्ट में जमकर हंगामा किया। महिला ने आत्महत्या करने की धमकी भी…