महर्षि वाल्मीकि जयंती: अखिलेश और राहुल गांधी पर बरसे CM धामी, बोले-उत्तराखंड के मान-सम्मान से बड़ा कुछ नहीं

मुख्यमंत्री धामी ने नगर निगम की ओर से आयोजित महर्षि वाल्मीकि जयंती की शोभायात्रा के कार्यक्रम में कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव उत्तराखंड के लोगों को घुसपैठिया कह रहे हैं, जबकि यहां कांग्रेस और समाजवादी पार्टी का गठबंधन है। उन्होंने कांग्रेस से सवाल किया कि क्या वह अखिलेश यादव के बयान से सहमत है।

अगर सहमत नहीं है तो उसे अपनी बात स्पष्ट करनी चाहिए। गठबंधन की मजबूरी हो सकती है, लेकिन उत्तराखंड की जनता की ऐसी कोई मजबूरी नहीं है कि वह यहां किसी को पैर जमाने की जगह दे। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड के मान-सम्मान और गौरव से बड़ा कुछ नहीं है।
मसूरी और खटीमा गोलीकांड का किया जिक्र
उन्होंने मुजफ्फरनगर, मसूरी और खटीमा गोलीकांड का जिक्र करते हुए कहा कि ये घटनाएं उस समय हुईं, जब अखिलेश यादव और राहुल गांधी के पिता मुख्यमंत्री थे। धामी ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल का जिक्र करते हुए कहा कि उनका जन्म उत्तराखंड में हुआ है। उन्होंने अपना पूरा जीवन भारत की ताकत बढ़ाने, सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और देश की सेवा में समर्पित किया है।
मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी भी उनके बारे में अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन कांग्रेस के नेता इस पर कुछ नहीं बोलते। उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस राहुल गांधी की टिप्पणियों से सहमत नहीं है तो उसके नेताओं को सामने आकर अपनी बात रखनी चाहिए, लेकिन वे चुप्पी साधे हुए हैं।
और पढ़े  देहरादून: सचिवालय में महिला अधिकारी से अभद्रता, फोन-व्हाट्सएप पर परेशान करने के बाद अनुभाग में घुसा कर्मी
  • Related Posts

    उत्तराखंड विधानसभा सत्र: CM धामी बोले-कांग्रेस के पाप धोने का काम कर रही है हमारी सरकार, सफाई जारी रहेगी

    मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि गैरसैंण में आयोजित विधानसभा का यह सत्र मौजूदा सरकार के कार्यकाल का अंतिम सत्र था। इस साल यहां विधानसभा के दो सत्र आयोजित किए गए।…

    अल्मोड़ा: प्रेमी के पहली पत्नी के पास लौटने से नाराज महिला ने किया हंगामा, पेड़ पर चढ़कर दी आत्महत्या की धमकी

    प्रेमी के पहली पत्नी और बच्चों के पास लौटने से नाराज महिला ने मंगलवार को अल्मोड़ा कलेक्ट्रेट स्थित एसडीएम कोर्ट में जमकर हंगामा किया। महिला ने आत्महत्या करने की धमकी भी…