देहरादून: पटेलनगर बाजार में 2 पक्षों में हुआ विवाद, पुलिस के समझाने पर भी नहीं माने, आठ लोग गिरफ्तार

पटेलनगर बाजार क्षेत्र में दो पक्षों के बीच हुए विवाद के बाद सार्वजनिक स्थान पर हंगामा और मारपीट की नौबत आ गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के आठ लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, सभी लोग समझाने के बावजूद शांत नहीं हुए और आपस में मारपीट करने पर उतारू हो गए थे। शांति व्यवस्था भंग होने की आशंका को देखते हुए पुलिस ने यह कार्रवाई की।

 

पुलिस के मुताबिक, 24 अक्तूबर को कोतवाली पटेलनगर को बाजार क्षेत्र में दो पक्षों के बीच विवाद और सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग की सूचना मिली थी। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और झगड़ा कर रहे लोगों को समझाने का प्रयास किया। आरोप है कि पुलिस के समझाने के बावजूद वे नहीं माने और अधिक उग्र होकर आपस में मारपीट करने पर उतारू हो गए। स्थिति बिगड़ने की आशंका को देखते हुए पुलिस ने आठ लोगों को भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 170 के तहत गिरफ्तार कर लिया।

ये लोग हुए गिरफ्तार
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार लोगों में धर्मपुर नेहरू कॉलोनी निवासी विनोद प्रसाद नौटियाल (31), लोहियानगर निवासी राहुल शाह (18), धारावाली मोहब्बेवाला निवासी राजू (35), सुल्तान चौक ब्रह्मपुरी निवासी वसीम (25), शिव मंदिर ब्रह्मपुरी निवासी शिवराज (19), अमरदीप (18), विक्की (18) और आशीर्वाद एन्क्लेव देहराखास निवासी कर्ण (21) शामिल हैं। पुलिस मामले में आवश्यक कार्रवाई कर रही है।

और पढ़े  देहरादून- दलेर मेहंदी विवाद: माफी मांगने के सवाल को टाल गए मंत्री उनियाल, बोले- तबीयत खराब थी तो बता देते
  • Related Posts

    CM योगी को बताया घुसपैठिया: अखिलेश के बयान पर बवाल, दून में प्रदर्शन, BJP और सुराज सेवा दल ने फूंका पुतला

    समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के बयान के विरोध में रविवार को दून में प्रदर्शन हुए। अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को उत्तराखंड का घुसपैठिया…

    देहरादून: सुभाष नगर चौक पर ट्रक और बाइक की टक्कर, महिला की मौत, पति-बेटा घायल

    क्लेमेंटटाउन थाना क्षेत्र के सुभाष नगर चौक पर रविवार शाम ट्रक और बाइक की टक्कर में एक महिला की मौत हो गई, जबकि उसका पति और आठ वर्षीय बेटा घायल…