चकराता विधानसभा क्षेत्र के वायरल ऑडियो मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। त्यूणी के छुमरी निवासी पीड़ित बालक राम की शिकायत पर चकराता विधायक प्रीतम सिंह के भाई पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष चमन सिंह और पूर्व ब्लाक प्रमुख राजपाल सिंह पर गाली-गलौज और आपराधिक धमकी संबंधी धाराओं में त्यूणी थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
पीड़ित बालक राम ऊर्जा निगम में दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी है। एसएसपी ने बताया कि दोनों आरोपियों पर संबंधी धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपों की जांच शुरू कर दी गई है।








