नई टिहरी: देहरादून से केदारनाथ जा रहे हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, बौराड़ी स्टेडियम में उतारा

नई टिहरी के बौराड़ी स्टेडियम में शनिवार सुबह करीब सात बजे ट्रांस भारत के एक हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। हेलीकॉप्टर में पायलट समेत कुल छह लोग सवार थे, जिनमें मुंबई के पांच यात्री शामिल थे।

जानकारी के अनुसार, हेलीकॉप्टर देहरादून के सहस्त्रधारा से यात्रियों को लेकर गुप्तकाशी होते हुए केदारनाथ धाम जा रहा था। इसी दौरान हेलीकॉप्टर में कुछ तकनीकी खराबी आने के चलते पायलट ने एहतियातन बौराड़ी स्टेडियम में इमरजेंसी लैंडिंग कराई।

इमरजेंसी लैंडिंग के बाद हेलीकॉप्टर कुछ समय तक बौराड़ी स्टेडियम में रुका रहा। इसके बाद हेलीकॉप्टर वहां से वापस देहरादून के सहस्त्रधारा के लिए रवाना हो गया। घटना के दौरान हेलीकॉप्टर में सवार यात्रियों की सुरक्षा को लेकर सतर्कता बरती गई। हालांकि, तकनीकी खराबी के वास्तविक कारणों और घटना से जुड़ी अन्य विस्तृत जानकारी की आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।

और पढ़े  श्रीनगर गढ़वाल- यूथ फॉर राइजिंग भारत-केदार यात्रा 2026: धारी देवी पहुंचा आरुषि निशंक का अभियान, मंदिर क्षेत्र में की साफ-सफाई
  • Related Posts

    CM योगी को बताया घुसपैठिया: अखिलेश के बयान पर बवाल, दून में प्रदर्शन, BJP और सुराज सेवा दल ने फूंका पुतला

    समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के बयान के विरोध में रविवार को दून में प्रदर्शन हुए। अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को उत्तराखंड का घुसपैठिया…

    देहरादून: सुभाष नगर चौक पर ट्रक और बाइक की टक्कर, महिला की मौत, पति-बेटा घायल

    क्लेमेंटटाउन थाना क्षेत्र के सुभाष नगर चौक पर रविवार शाम ट्रक और बाइक की टक्कर में एक महिला की मौत हो गई, जबकि उसका पति और आठ वर्षीय बेटा घायल…