अंकिता हत्याकांड: सुरेश राठौर और उर्मिला सनावर ने दी नार्को टेस्ट के लिए सहमति, पॉलीग्राफ टेस्ट भी होगा

अंकिता भंडारी हत्याकांड में वीआईपी की भूमिका के संबंध में वायरल हुए ऑडियो और वीडियो की जांच के बीच शुक्रवार को पूर्व विधायक सुरेश राठौर और अभिनेत्री उर्मिला सनावर ने नार्को टेस्ट के लिए सहमति दे दी। दोनों विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीबीआई) अदालत में पेश हुए।

दोनों ने नार्को टेस्ट के साथ पॉलीग्राफ यानी लाई डिटेक्टर टेस्ट कराने पर भी सहमति जताई। उर्मिला सनावर ने मांग की कि उनका नार्को और लाई डिटेक्टर टेस्ट पूरी मीडिया के सामने कराया जाए। वहीं, सुरेश राठौर ने जांच में पूरा सहयोग करने की बात कही। उर्मिला की ओर से लगाए गए गंभीर आरोपों पर उन्होंने कोई टिप्पणी करने से इन्कार कर दिया। अदालत ने दोनों को 26 अक्तूबर को दोबारा पेश होने के लिए कहा है।

सीबीआई की मजिस्ट्रेट कोर्ट ने वायरल ऑडियो से जुड़े मामले में नार्को टेस्ट के लिए सहमति लेने के उद्देश्य से दोनों को नोटिस जारी किया था। अदालत ने शुक्रवार को उपस्थित होने के निर्देश दिए थे। पूर्व विधायक सुरेश राठौर सुबह करीब 10:30 बजे अदालत पहुंचे। उन्होंने नार्को टेस्ट कराने की सहमति दी। इसके करीब आधे घंटे बाद अभिनेत्री उर्मिला सनावर भी कोर्ट पहुंचीं। उन्होंने भी टेस्ट के लिए सहमति जताई।

दोनों की पेशी अंकिता भंडारी हत्याकांड से जुड़े कथित वीआईपी के नाम को लेकर वायरल हुए ऑडियो-वीडियो की जांच के लिहाज से महत्वपूर्ण मानी जा रही है। हालांकि, सहमति मिलने के बाद भी टेस्ट की प्रक्रिया और उससे संबंधित शर्तों पर आगे की कार्रवाई होनी है।

और पढ़े  उत्तराखंड के मदरसों में शुक्रवार की छुट्टी रद्द, अब रविवार को होगा अवकाश
  • Related Posts

    CM योगी को बताया घुसपैठिया: अखिलेश के बयान पर बवाल, दून में प्रदर्शन, BJP और सुराज सेवा दल ने फूंका पुतला

    समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के बयान के विरोध में रविवार को दून में प्रदर्शन हुए। अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को उत्तराखंड का घुसपैठिया…

    देहरादून: सुभाष नगर चौक पर ट्रक और बाइक की टक्कर, महिला की मौत, पति-बेटा घायल

    क्लेमेंटटाउन थाना क्षेत्र के सुभाष नगर चौक पर रविवार शाम ट्रक और बाइक की टक्कर में एक महिला की मौत हो गई, जबकि उसका पति और आठ वर्षीय बेटा घायल…