दिल्ली: मेट्रो में सरकार के कामकाज पर सवाल उठाने वाले पोस्टर मिले, अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज

दिल्ली मेट्रो में सरकार के कामकाज पर सवाल उठाने वाले दो पोस्टर मिलने के बाद पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, दिल्ली मेट्रो की एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन की एक ट्रेन के अंदर दो पोस्टर मिले हैं, जिनमें सरकार के कामकाज पर सवाल उठाए गए हैं और कई अन्य मुद्दे उठाए गए हैं। इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
पोस्टरों में पिछले कुछ वर्षों में देश में हुए बदलावों को लेकर कई दावे किए गए थे। पोस्टर पर क्यूआर कोड भी मिला जिसके जरिए लोगों को एक ऑनलाइन ग्रुप से जुड़ने का निमंत्रण दिया गया था। पुलिस ने दोनों पोस्टर को जब्त किया है। सूत्रों के मुताबिक, इस मामले की जांच में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल भी शामिल हो गई है।
एफआईआर के अनुसार, यह घटना 20 अक्तूबर को सामने आई, जब दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) के ट्रेन ऑपरेटर तरुण चौधरी एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर अपनी ड्यूटी कर रहे थे।चौधरी शाम करीब 6:50 बजे नई दिल्ली स्टेशन से यशोभूमि स्टेशन के लिए रवाना हुए और ट्रेन शाम करीब 7:15 बजे अपनी मंजिल पर पहुंची। एफआईआर में बताया गया है कि केबिन के अंदर से ट्रेन का निरीक्षण करते समय, उन्होंने एक सीट पर चिपके हुए दो पोस्टर देखे। उन्होंने उन पोस्टरों को हटाया और अपने वरिष्ठ अधिकारियों तथा ऑपरेशंस कंट्रोल सेंटर को इसकी सूचना दी। इसके बाद उन्हें ये पोस्टर द्वारका सेक्टर 21 के स्टेशन कंट्रोलर को सौंपने के लिए कहा गया, जिन्होंने बाद में पुलिस को सूचित किया। पुलिस ट्रेन के अंदर ये पोस्टर चिपकाने वाले व्यक्ति की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।

और पढ़े  विजयादशमी आज: दिल्ली में दशहरे पर कड़ा पहरा, खुफिया विभाग से लेकर फायर सर्विस तक अलर्ट, 2 हजार जवान तैनात
  • Related Posts

    दिल्ली पुलिस मुख्यालय पहुंचे अमित शाह-रेखा गुप्ता: इंडिया ब्लॉक की रैली से पहले कानून-व्यवस्था पर चर्चा, क्या होगा?

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को दिल्ली पुलिस मुख्यालय का दौरा किया। यहां उन्होंने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से मुलाकात की। इस दौरान राजधानी में कानून-व्यवस्था की स्थिति पर…

    खुशखबरी: पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त की आ गई तारीख, जानें किस दिन आपके खाते में आएंगे 2-2 हजार रुपये

    देशभर के करोड़ों किसान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की अगली किस्त यानी 24वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं। खेती-किसानी से जुड़े खर्चों के बीच किसानों के लिए यह…